माधुरी हमेशा से ही अपनी व्यक्तिगत व प्रोफेशनल जीवन के कारण चर्चाओं का विषय रही थी। बॉलीवुड के गलियारों में माधुरी के लिंकअप व संबंध विच्छेद की खबरें भी उस समय ज़ोरों पर थी। माधुरी दीक्षित का नाम कभी अनिल कपूर तो कभी संजय दत्त के साथ जोड़ा गया। लेकिन माधुरी ने अपने एक साक्षात्कार में बताया था कि एक समय में एक क्रिकेटर के पीछे पागल थी।आपको बता दें कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘सुनील गावस्कर’ के लिए माधुरी एक समय पर पागल थी। माधुरी ने बताया था कि सुनील उन्हें बहुत ज्यादा सेक्सी लगते थे।भारतीय मैगज़ीन ‘इंडिया टुडे’ को दिए गए एक साक्षात्कार में माधुरी ने इस बात का ज़िक्र किया था। माधुरी ने आगे बताया कि वह उस समय वह सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती थी क्योंकि वह उन्हें बहुत ज्यादा सेक्सी लगते थे।
इस क्रिकेटर के पीछे पागल थी माधुरी दीक्षित May 15, 2018 बॉलीवुड, मनोरंजन
15 मई 1967 को मुंबई में पैदा हुई बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 51वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अधूरी को उनकी बेहतरीन अदाएगी व डांस के कारण जाना जाता है। फैंस की ऑल टाइम फेवरेट माधुरी के चाहने वालों की कमी नहीं थी। फैंस तो दूर की बात है, इंडस्ट्री में भी कई ऐसे लोग थे जो माधुरी दीक्षित को दिलो जान से प्यार करते थे। लेकिन माधुरी किसे चाहती थी, ये शायद आपको नहीं पता होगा।