Breaking
अरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवालSIR वोटरलिस्ट में गड़बड़ी, पीलीभीत के सदर क्षेत्र में लगभग 13 हजार कटेकिसानो में आक्रोश, गन्ना भुकतान को लेकर गन्ना संस्थान में बैठक होनी थी, प्रशासन ने परमीशन नहींकिसान नेता राकेश टिकैत लखनऊ गन्ना संस्थान के गेट बैठे बोले धरना चालू‘अर्नब’ चक्रवात का दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में खतरा; कैसा रहेगा मौसम?RSS नेता इंद्रेश कुमार का राहुल गाँधी के बयान पर पलटवार, कहा- देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार84 कोसीय यात्रा का प्रथम चरण 24 से 29 अक्टूबर तक, अवध क्षेत्र के यात्रा प्रभारी MLC पवन सिंह चौहान
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

बैंक अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए दे रहे हैं तरह-तरह के प्रलोभन, जानिए पूरी खबर

BANKING: देश की चौपट अर्थव्यवस्था और खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए बैंकों से ग्राहकों की दूरी स्वाभाविक है बेरोजगारी और मंदी की हालत में लोग अपने पुराने लोन ही चुकता नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में नए लोन के बारे में सोचना दूर की बात है इन्हीं सब के मद्देनजर बैंकों ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देना शुरू किए हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने रेपो रेट पर आधारित ब्याज दरों को घटा दिया है. बैंक ने ब्याज दरों को 6.80 फीसदी से घटाकर 6.55 फीसदी कर दिया है. बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नई दरें 17 सितंबर यानी शुक्रवार से लागू हो गई है.

दशहरा और दिवाली से पहले कई बैंक ब्याज दरें घटा रहे हैं. SBI के बाद अब PNB ने भी यहीं फैसला लिया है. शुक्रवार से रेपो रेट पर आधारित लोन की ब्याज दरें घटकर 6.55 फीसदी पर आ गई है. इससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा. होम लोन की EMI 0.25 फीसदी तक कम हो जाएगी.RBI के कहने पर कई बैंकों ने अपने होम लोन को रेपो रेट से जोड़ना शुरू कर दिया है. इस कदम से कर्ज लेने वाले ग्राहकों (बॉरोअर) को रेपो रेट घटने पर फायदा तुरंत मिलता है. रेपो रेट वह दर है, जिस पर बैंक आरबीआई से उधार लेते हैं.

पीएनबी ने अपने ग्राहकों को दिया तोहफा

दशहरा और दिवाली से पहले कई बैंक ब्याज दरें घटा रहे हैं. SBI के बाद अब PNB ने भी यहीं फैसला लिया है. शुक्रवार से रेपो रेट पर आधारित लोन की ब्याज दरें घटकर 6.55 फीसदी पर आ गई है. इससे ग्राहकों को बड़ा फायदा मिलेगा. होम लोन की EMI 0.25 फीसदी तक कम हो जाएगी.

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई फेस्टिव लोन ऑफर के तहत प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर दी है. एसबीआई (SBI) ने लोन की ब्याज दरें 0.05 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था. अब एसबीआई की नई ब्याज दरें 7.45 फीसदी हो गई हैं. इसके अलावा बैंक ने लेंडिंग रेट (PLR) में भी 5 आधार बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है, जिसके बाद ये 12.20 फीसदी हो जाएगा.
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने भी होम लोन और ऑटो लोन पर 25 बेसिस प्वाइंट (0.25 फीसदी) की कटौती की है. इसके बाद होम लोन 6.75 फीसदी और ऑटो लोन 8 फीसदी पर ऑफर किया ‌‌‌‌‌‌‌जाएगा. बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसके अलावा होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस में पूरी तरह छूट दे दी है.

प्राइवेट सेक्ट के बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन की ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है. बैंक अब 6.50 फीसदी की दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है. इस दर पर होम लोन, त्योहारों के दौरान की पेशकश है और केवल दो महीने के लिए 8 नवंबर तक उपलब्ध होगी. इस घटी दर पर लोन वेतनभोगी वर्ग से आने वाले हाईएस्ट क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button