Breaking
ईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?Early News Hindi Daily E-Paper 11 April 2026बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तारसनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया
Breaking NewsMain slideअपराधमनोरंजन

सामने आई सैफ़ अली ख़ान पर हुए हमले की पूरी कहानी, जाने

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

मुम्बई। अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके 12वीं मंजिल के अपार्टमेंट में चाकू से हमला किया गया. अभिनेता की दो सर्जरी हुई, 5 दिन बाद उन्हें छुट्टी मिल गई और पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजादको गिरफ्तार भी किया है. तबसे पिछले आठ दिनों में साजिश, हमले की सच्चाई के कई पहलुओं देश के सामने आए हैं. अब पहली बार सैफ अली खान ने इस पर अपने बयान दर्ज कराए हैं.

सैफ अली खान हमले मामले में कई सारे सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच पहली बार सैफ अली खान ने हमले वाली रात की पूरी कहानी पुलिस को बताई है. जिसमें उन्होंने पूरी घटना का जिक्र किया है. तो आइए जानते हैं पूरे मामले की कहानी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार शाम को बांद्रा पुलिस को घटना की रात हुई घटना के बारे में अपना बयान दिया है. सूत्रों के अनुसार, सैफ अली खान ने पुलिस को बताया कि वह और उनकी पत्नी, अभिनेत्री करीना कपूर खान 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में थे, जब उन्होंने घरेलू हेल्पर एलियामा फिलिप की चीखें सुनीं, जो उनके छोटे बेटे जहांगीर (जेह) की भी देखभाल करती हैं. जेह के कमरे में भागते हुए, जहां फिलिप भी सोती हैं, उन्हें वहां एक अजनबी को देखा. सैफ ने बताया कि उन्होंने हमलावर को दबोच लिया और उसे पकड़ लिया. इसी दौरान हमलावर ने उनकी पीठ, गर्दन और अन्य जगहों पर कई बार चाकू से वार किया. सैफ ने बताया कि जब हमलावर ने उन्हें चाकू मारा तो वह काफी घायल हो गए और किसी तरह खुद को छुड़ाया, फिर हमलावर को पीछे धक्का दिया.

Related Articles

Back to top button