Breaking
राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवालSIR वोटरलिस्ट में गड़बड़ी, पीलीभीत के सदर क्षेत्र में लगभग 13 हजार कटे
अर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

Budget 2024: महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान, इंफ्रा को दी भारी रकम, किसानों-मिडिल क्लास-युवाओं को बजट में मिला क्या?

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर पूरा देश टकटकी लगाए हुए था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार (1 फरवरी) को संसद में अंतरिम बजट पेश किया. वित्त मंत्री का ये छठा और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी और अंतरिम बजट है. इस बजट में आज कई बड़े ऐलान किए गए हैं.
किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों को ध्यान में रखते हुए अंतरिम बजट 2024 में कई बड़े फैसले किए गए हैं. बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ‘गरीब का कल्याण, देश का कल्याण’ हम इस मंत्र के साथ काम कर रहे हैं. 

आइए जाने बजट की कुछ बड़ी बातें
निर्मला सीतारमण ने कहा कि गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता पर हमारी सरकार सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है. पिछले 10 वर्षों में ‘सबका साथ’ के उद्देश्य के साथ हमने 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला है.

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से केंद्र सरकार के 2.34 लाख करोड़ रुपये बचे हैं. जिसका सीधा सा मतलब है कि गलत जगह रुपये नहीं गए. पीएम स्वनिधि से 78 लाख स्ट्रीट वेंडरों को ऋण सहायता प्रदान की गई. इनमें से कुल 2.3 लाख को तीसरी बार ऋण प्राप्त हुआ.

किसान हमारे अन्नदाता हैं, 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है. 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है. 

वित्त मंत्री ने किसी नए टैक्स का या टैक्स स्लैब में बदलाव का ऐलान नहीं किया. उन्होंने कहा कि आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं. सरकार की ओर से न्यू टैक्स रिजीम के लिए टैक्स में छूट की सीमा को 7 लाख कर दिया गया था. इस बजट में इनकम टैक्स देने वालों को कोई राहत नहीं मिली.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तक एक करोड़ लखपति दीदियां बन चुकी हैं. 9 करोड़ महिलाएं 83 लाख हेल्प ग्रुप्स से जुड़ी हुई हैं. लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 2 करोड़ से 3 करोड़ किया गया है. ये इस बजट की सबसे बड़ी हाईलाइट बनकर उभरी है.

वित्त मंत्री ने किसानों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि डेयरी किसानों की मदद के लिए सरकार की ओर से योजना लाई जाएगी. पीएम संपदा योजना से 38 लाख किसानों लाभ को हुआ है. उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन के लिए मोदी सरकार ने अलग विभाग बनाया. पीएम मत्स्य योजना से 55 लाख नए रोजगार मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए लगातार गरीबों को घर मुहैया कराए जा रहे हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि हम 3 करोड़ घर के लक्ष्य को बनाने के करीब हैं. अगले 5 साल में 2 करोड़ लोगों को और घर मिलेंगे. 1 करोड़ गरीबों के घरों में सोलर पैनल के जरिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली पहुंचाई जाएगी.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि टियर टू और टियर थ्री शहरों में एयर कनेक्टिविटी बढ़ रही है. छोटे शहरों को जोड़ने के लिए 517 नए रूट पर उड़ानें शुरू करने की योजना है. देश में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी होकर 149 हो गई है.

Related Articles

Back to top button