Breaking
राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवालSIR वोटरलिस्ट में गड़बड़ी, पीलीभीत के सदर क्षेत्र में लगभग 13 हजार कटे
राष्ट्रीय

तेज बारिश से दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ी, एयरपोर्ट हुआ तालाब में तब्दील

नई दिल्ली। तेज बारिश ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश (Heavy Rainfall In Delhi-NCR) हो रही है. कई जगहों पर पानी भर गया है. सड़कों पर लंबा जाम लगा है. डीएनडी फ्लाइओवर के पास कुछ घंटों की ही बारिश में घुटनों से भी ज्यादा पानी भर गया है. घने बादलों की वजह से अंधेरा छा गया है. जिसकी वजह से लोगों को सड़कों पर गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है.

बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में भी बारिश की वजह से पानी भर गया है. सड़कें पानी में पूरी तरह से डूबी हुई नजर आ रहीं हैं. सड़कों पर पानी भरने के साथ  ट्रैफिक की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है. पानी भरने के चलते वाहन चलाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाकों की सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं. मधु विहार इलाके में एक बस फंस गई. सड़कों पर पानी भरने के चलते कई बसें भी बीच रास्ते में रुक गई हैं. जिसके चलते बस से यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश का पानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भी भर गया है. एयरपोर्ट रोड का भी बारिश के चलते बुरा हाल है. सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान जताया है. दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं के बीच तापमान में गिरावट आई है.

मिंटो ब्रिज के आसपास का इलाका एक बार फिर से पानी भरने की वजह से बेहाल है. यहां पर घुटनों तक पानी भर गया है. पानी भरने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है. गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं. पानी इतना ज्यादा है कि कुछ लोगों की बाइक रास्ते में ही बंद हो गई.

दिल्ली के मुनिरका इलाके में भी बारिश से बुरा हाल है. यहां भी सड़कें पानी में डूबी हुई हैं. जिसके चलते ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी हुई. दिल्ली में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने ट्रैफिक की रफ्तार को भी धीमा कर दिया है.

बता दें कि दिल्ली की सुप्रीम कोर्ट रोड पर बारिश के बाद काफी पानी जमा हो गया है. सड़कें पानी से पूरी तरह लबालब भरी नजर आ रही हैं. पानी भरने से लोगों के वाहन भी रास्ते में ही बंद पड़ गए हैं. एक ऑटो चालक के साथ भी यही हुआ. ऑटो खराब होने के बाद वो ऑटो को खींचकर ले जाता हुआ दिखाई दिया.

Related Articles

Back to top button