Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking Newsराज्यराष्ट्रीय

800 परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प ,20 ज़ख्मी, 2 की मौत

असम, गुवाहाटी: असम में करीब 800 स्थानीय लोगों के आवास को गैरकानूनी बता कर अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ा बवाल हुआ है। असम के दरांग जिले के ढोलपुर में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें कम से कम दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हुए हैं।घायलों में ज्‍यादातर पुलिसकर्मी हैं। घायलों में कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जाती है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए फायरिंग की…

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी संख्‍या में लोग असम के दरांग जिला प्रशासन की ओर से बेदखल किए गए 800 परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। अचानक प्रदर्शनकारियों और पुलिस बल के बीच झड़प शुरू हो गई। बाद में बल की ओर से की गई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। बेदखल किए गए परिवारों ने सिपझार में विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि बेदखली को रोका जाए और उन्हें एक व्यापक पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाए।

 

दरांग के ने कहा कि परेशानी तब शुरू हुई जब धारदार हथियारों से लैस प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आम लोगों पर हमला बोल दिया। बकौल सुशांत बिस्वा सरमा पुलिस के जवानों ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पक्षों में हुई झड़प में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकांश पुलिसकर्मी हैं।

 

सुशांत बिस्वा सरमा ने बताया कि जख्‍मी लोगों का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने सहायक उप निरीक्षक मोनीरुद्दीन की हालत बेहद नाजुक बताई है। उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कालेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। मृतकों की पहचान सद्दाम हुसैन और शेख फरीद के रूप में हुई है। पुलिस ने कड़ी मशक्‍कत के बाद में स्थिति पर काबू पाया और भीड़ तितर-बितर किया। पुलिस से झड़प के बाद इलाके में तनाव है। इसके बावजूद धौलपुर-I और धौलपुर-III गांवों में बेदखली का काम जारी है।

 

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में कहा कि प्रशासन की ओर से बेदखली की कार्रवाई पर कोई रोक नहीं लगेगी। पुलिस को अवैध अतिक्रमणकारियों से जमीन को खाली कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिसकर्मी काम पूरा होने तक तैनात रहेंगे। अंधेरा होने पर अतिक्रमण हटाने का काम बंद हो जाएगा और फिर से शुरू होगा। वहीं अधिकारियों ने बताया कि दारांग जिला प्रशासन ने सोमवार से 602.04 हेक्टेयर जमीन खाली कराई है। इसमें 800 परिवारों को बेदखल किया गया है। यही नहीं चार अवैध रूप से निर्मित धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button