Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बंद किये पुलिसकर्मियों के आय के स्रोत, अतिरिक्त भत्तों मे की कटौती।

लखनऊ. पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त भत्ते पर योगी सरकार सख्त एक एक कर कम किये सारे अतिरिक्त आय के स्रोत, परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में शुरू किए ​गए ​परिवार नियोजन भत्ते को योगी सरकार ने बंद कर दिया है.प्रदेश में पुलिसकर्मियों को कई प्रकार भत्ते प्रदान किए जाते हैं. इनमें परिवार नियोजन और सिटी एलाउंस, मूंछ भत्ता आदि शामिल था। हालांकि ये भत्ते धीरे-धीरे बंद होते जा रहे हैं.इससे दो बच्चों के सीमित परिवार के पुलिसकर्मियों को प्रतिमाह 250 रुपये से लेकर 650 रुपये का नुकसान होगा. हालांकि अधिकांश पुलिसकर्मियों को इस प्रकार के भत्ते (Family Planning Allowance) के मिलने और बंद होने की जानकारी नहीं है. बता दें कि इससे पहले भी सरकार पुलिसकर्मियों को मिलने वाले कई प्रकार के भत्तों को बंद कर चुकी है.
कोरोना काल में सरकार ने राज्यकर्मियों के कई प्रकार के भत्तों पर रोक लगा दी थी. हालांकि अब कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद भत्तों को सुचारु किया जा रहा है. हालांकि योगी सरकार ने सीमित परिवार वाले पुलिसकर्मियों केा मिलने वाले परिवार नियोजन भत्ते (Family Planning Allowance) को बंद करने का निर्णय लिया है. ऐसे में अब सीमित परिवार रखने वाले पुलिसकर्मियों को इस भत्ते का लाभ नहीं मिलेगा.
बता दें कि इससे पहले प्रदेश के पुलिसकर्मियों को मूंछ भत्ता भी मिलता था. इसमें मूंछें रखने वाले पुलिसकर्मी शामिल होते थे और मूंछों की देखभाल के लिए भत्ते के लिए आवेदन करने वाले पुलिसकर्मियों को यह भत्ता सरकार प्रदान करती थी. हालांकि समय के साथ पुलिस विभाग में मूंछों का क्रेज खत्म हो गया और सरकार ने भत्ते को बंद कर दिया. इसके अलावा कोरोना काल में सिटी एलाउंस भत्ता भी बंद कर दिया गया. इन भत्तों के बंद होने से पुलिसकर्मियों को 250 रुपये लेकर 750 रुपये का नुकसान हुआ.

Related Articles

Back to top button