Breaking
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोट
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा में ‘डबल इंजन टकराहट 2.0’ का नया वर्जन आ गया है: अखिलेश यादव

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क/आईपीएन।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब भाजपा में दो और ‘अध्यक्षीय इंजनों’ के बीच ‘डबल इंजन टकराहट 2.0’ का नया वर्जन आ गया है। लखनऊ अध्यक्ष 2.0 ने दिल्ली अध्यक्ष 2.0 के खि़लाफ़ मोर्चा खोलते हुए उनकी पारिवारिक वंशवादी योग्यता को अप्रत्यक्ष रूप से टारगेट किया है। ये तो होना ही था क्योंकि 7 बार के, उम्र में भी बड़े सांसद जी को 5 बार के विधायक जी के सामने निम्नतर पद देकर अपमानित किया गया है, ये वक्तव्य उसी तिरस्कार का शाब्दिक प्रतिकार है।

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली का पद क्यों नहीं मिला और कभी मिलेगा भी नहीं। उनकी खीझ का कारण उचित है लेकिन जब तक वो स्वयं इस भेदकारी भाजपाई सोच से बाहर नहीं आएंगे न अपना भला कर पाएंगे, न अपने समाज का। अब उनको ठानना होगा कि जब कुर्सी पर बैठ सकते हैं तो स्टूल पर क्यों बैठा जाए। उनका भी भविष्य उन्हीं के जैसा होगा, जिनका इस्तेमाल सत्ता तक पहुँचने के लिए भाजपा ने पहले किया था और जो आज तक प्रतीक्षारत हैं, माफ़ कीजिए ‘थे’, अब तो वो भी नहीं रहे। वर्चस्ववादी भाजपाई छत पर चढ़ाकर सीढ़ी हटा लेने या कुएँ में उतारकर रस्सी खींचलेनेवाले लोग हैं क्योंकि सब जानते हैं कि भाजपा जब अपनों की सगी नहीं है तो जिन्हें राजनीतिक मजबूरीवश अपना मानती है, उनकी कितनी सगी होगी। ये किसीको आसमानी सपने दिखाकर, किसी दूसरे को हैलिकॉप्टर से उतारकर पद छीनने वाले ही नहीं, नेम प्लेट तक हटवा देनेवाले लोग हैं।

श्री यादव ने कहा कि आज भाजपा ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री और अध्यक्ष के रूप में कई समाज के लोगों को तो बैठाया है लेकिन उन्हें कोई भी महत्वपूर्ण पद नहीं दिया जिन्होंने उन्हें तब से चंदा देना शुरू किया जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। आज जीएसटी का मारा ये वणिक समाज भी अति उपेक्षित, हताश, अपमानित महसूस कर रहा है और भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठा है क्योंकि मंदी का मारा उनका काम-कारोबार भी अब ऐसा नहीं बचा कि उनके बच्चे उनके काम में आकर अपना भविष्य बना पाएंगे और न ही कहीं अच्छी और सम्मानजनक नौकरी उन्हें मिल पा रही है क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि एक दल के रूप में भाजपा ख़त्म हो चुकी है। तथाकथित दल के नाम पर बस कुछ लोग हैं, जो स्वार्थ की सियासत में एक-दूसरे से बँधने पर मजबूर हैं, वैसे एक-दूसरे को फूटी आँख नहीं सुहाते है और घुमा-फिराकर आपस में ही छींटाकशी और टाँग खिंचाई करते रहते हैं। भाजपा कुछ ख़ुदगर्ज़ों का खानदान है, बाक़ी सबके हिस्से आता अपमान है।

Related Articles

Back to top button