Breaking
नॉएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शनों के चलते योगी सरकार ने जांच के लिए बनाई हाई-लेवल कमिटीदेश के वीर सपूत–शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव को 25वी पुण्यतिथि की स्मृति में श्रद्धांजलि दी गईभाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर अन्याय कर रही है- अखिलेशEarly News Hindi Daily E-Paper 14 April 2026Islamabad में 21 घंटे चली US-Iran Talks फेल, ट्रंप बोले- मेरी धमकी से आए थे, फिर लौटेंगेWomen’s Reservation पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- 16 April से संसद इतिहास रचने को तैयारआईपीएल में Mumbai Indians की तीसरी हार के बाद Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगापश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर्स के नाम हटे, Prashant Bhushan ने इसे अधिकारों पर हमला कहाEarly News Hindi Daily E-Paper 13 April 2026आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में आज होगा अंतिम संस्कार
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

भाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर अन्याय कर रही है- अखिलेश

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क। राजनीति।

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी को बढ़ाकर अन्याय कर रही है। सरकार मजदूरों के साथ आर्थिक अन्याय कर रही है। हर तरह का अन्याय चरम पर है। उन्होंने कहा कि नोएडा में मजदूरों के साथ हुई घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। भाजपा सरकार लोकतंत्र नहीं एकतंत्र से चलती है। संविधान के हिसाब से नहीं वह मनविधान से चल रही है।
अखिलेश यादव सोमवार को सुल्तानपुर दौरे पर थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नोएडा में मजदूर पहले से अपनी मांग कर रहे थे। जब मजदूर अपनी मांग लेकर आये थे, तब सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। अन्य प्रदेषों में मजदूरों का वेतन बढ़ गया लेकिन उत्तर प्रदेश में नहीं बढ़ा। सरकार ने बातचीत का कोई रास्ता नहीं निकाला। सरकार की कमियों के कारण घटना हुई।
श्री यादव ने कहा कि एक तरफ निवेश की बात हो रही है। दूसरी तरफ मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। अगर निवेश आये लेकिन मजदूर नहीं होंगे तो कारखाने कैसे चलेंगे?

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गये है। तहसील, थाने से लेकर हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी है। मुख्यमंत्री योगी जी बंगाल में जाकर हिसाब किताब मांग रहे है, वह उत्तर प्रदेश में अपना हिसाब कब देंगे? भाजपा कुछ भी कर ले बंगाल में ममता बनर्जी जी फिर चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत महिलाओं को आरक्षण देने की नहीं है। भाजपा जानबूझकर जनता की समस्याओं और मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जल्दबाजी में महिला आरक्षण की बात कर रही है। भाजपा सरकार ने 11 साल में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कोई काम नहीं किया। बात आरक्षण देने की हो रही है लेकिन अभी क्षेत्र नहीं तय किया गया है। अभी जनगणना नहीं हुई। महिलाओं की गिनती नहीं हुई। सीट तय नहीं हुई तो महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण किस आधार पर दिया जायेगा? इसका मतलब महिलाओं को आरक्षण और हक देने की भाजपा की नीयत नहीं है। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बेटियों की पढ़ाई छूट गयी। भाजपा संविधान बदलकर अपनी मनमर्जी चलाना चाहती है और लोगों के अधिकार छीन रही है।

Related Articles

Back to top button