Breaking
Asian Para Games: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्डइंडियन एयर एम्बुलेंस को ढाका में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत2017 के बाद UP में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं- योगीटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में राजस्थान के कोटा से एक नाबालिग सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गयाप्रभास की स्पिरिट दिवाली 2027 पर होगी रिलीज, रामायण पार्ट 2 से करेगी क्लैशयूक्रेन का रूस पर ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग आयल टर्मिनल में में लगी आगगोवा में राहुल गाँधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- वोट चोरी की कीमत चुकानी पड़ेगीट्रम्प की सेना हटाने की कोशिशों के बीच, ईरान के खिलाफ ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ होगा इस्तमाल? जानेअखिलेश यादव का भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, मजबूत हो रहा PDASC के द्वार खुले हैं, रहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

Asian Para Games: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्ड

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। मोना अग्रवाल ने सोमवार को यहां फाइनल में शानदार वापसी करते हुए अपनी हमवतन अवनि लेखरा को पछाड़कर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया जिससे भारत ने एशियाई पैरा खेलों में पहला-दूसरा स्थान हासिल कर पदक तालिका में अपना खाता खोला। पेरिस पैरालंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता मोना ने छठे स्थान से वापसी करते हुए 250.0 अंक के साथ एशियाई पैरा खेलों का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने दो बार की पैरालंपिक चैंपियन अवनि को महज 0.4 अंक से पछाड़ा।

गत चैंपियन के तौर पर उतरीं 24 वर्षीय अवनि को 249.6 अंकों के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अवनि के इस पदक से भारत ने 2028 लॉस एंजिलिस पैरालंपिक के लिए दूसरा कोटा स्थान भी हासिल कर लिया। मोना ने पिछले महीने विश्व निशानेबाजी पैरा स्पोर्ट (डब्ल्यूएसपीएस) चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर पहले ही एक कोटा स्थान हासिल कर लिया था।

इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की युनरी ली ने 227.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। एसएच1 वर्ग निचले अंगों में विकलांगता वाले निशानेबाजों के लिए है। जयपुर की इन दोनों निशानेबाजों के बीच मुकाबला 24 शॉट के फाइनल के आखिरी शॉट तक चला।

निर्णायक शॉट से पहले मोना के 239.1 अंक थे जबकि अवनि 239.2 अंक के साथ उनसे 0.1 अंक आगे थीं। मोना ने आखिरी शॉट में शानदार 10.8 अंक हासिल किए जबकि अवनि 10.5 अंक ही जुटा सकीं। इस तरह 38 वर्षीय दो बच्चों की मां मोना ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मोना ने क्वालीफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आठ निशानेबाजों के बीच 629.1 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल करते हुए एशियाई पैरा खेलों का क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड बनाया था। कार दुर्घटना के बाद व्हीलचेयर पर बैठकर निशाना लगाने वाली अवनि 626.4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं।

हालांकि फाइनल की शुरुआत में तस्वीर अलग थी। हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरी अवनि ने 10.8 अंक के साथ शुरुआत की जबकि मोना ने 10.1 अंक हासिल किए। पहले पांच शॉट के बाद अवनि 53.2 अंक के साथ आगे थीं।

अगले पांच शॉट के बाद भी उन्होंने अपनी बढ़त बनाए रखी और 104.8 अंक तक पहुंच गईं। उस समय मोना 102.9 अंक के साथ छठे स्थान पर थीं। इसके बाद एलिमिनेशन चरण में मुकाबले का रुख बदल गया।

अवनि लगातार कुछ कम स्कोर वाले शॉट लगाने लगीं जबकि मोना ने धीरे-धीरे अपनी स्थिति में सुधार किया। इससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। मोना के लिए यह स्वर्ण पदक धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी का परिणाम रहा।

अवनि के लिए यह रजत पदक उनके शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि है।

Related Articles

Back to top button