Breaking
84 कोसीय यात्रा का प्रथम चरण 24 से 29 अक्टूबर तक, अवध क्षेत्र के यात्रा प्रभारी MLC पवन सिंह चौहानभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मार्को रूबियो ने दिया बड़ा अपडेटविजयादशमी के अवसर पर PM मोदी बोले- आज भारत का कोना-कोना राममयफ्रांस में हिंसा के बाद पेरिस समेत 5 शहरों में रात का कर्फ्यूराजनाथ: आतंकवाद पर नहीं चलेगा कोई दोहरा मापदंडAsian Para Games: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्डइंडियन एयर एम्बुलेंस को ढाका में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत2017 के बाद UP में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं- योगीटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में राजस्थान के कोटा से एक नाबालिग सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गयाप्रभास की स्पिरिट दिवाली 2027 पर होगी रिलीज, रामायण पार्ट 2 से करेगी क्लैश
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेश

84 कोसीय यात्रा का प्रथम चरण 24 से 29 अक्टूबर तक, अवध क्षेत्र के यात्रा प्रभारी MLC पवन सिंह चौहान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। लोक भारती द्वारा उत्तर प्रदेश में स्थित चारों परिक्रमा पथों (अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य, चित्रकूट) के हर कोस पर हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़ एक ही थैले में) रोपित कर उनको हरिशंकरी की माला पहनाने का अभियान चल रहा है।

यात्रा प्रभारी लोक भारती के अवध क्षेत्र अध्यक्ष  पवन सिंह चौहान ने बताया प्रथम चरण में आगामी 24 से 29 अक्टूबर तक एक यात्रा का आयोजन नैमिषारण्य के 84 कोस के परिक्रमा पथ पर किया जा रहा है, जिसमें अभियान में प्रत्येक कोस का नामकरण प्रतिनिधि ऋषि के नाम से पूज्य संतों एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समाज के द्वारा हरिशंकरी रोपण किया जाएगा। हर कोस पर लगने वाले हरिशंकरी को भविष्य में कोस पड़ाव के रूप में स्थापित किया जाएगा।

लोक भारती के बृजेंद्र पाल सिंह (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) ने बताया हर कोस पड़ाव पर शासन के द्वारा प्रकाश, जल, प्रसाधन एवं बैठने की व्यवस्था की मांग की जाएगी। इन हरिशंकरियों का रोपण समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित कर शासन व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्सव पूर्वक (यज्ञ, स्वस्ति वाचन, मंत्रोच्चार, परिक्रमा आदि) किया जाएगा।

लोक भारती के गोपाल उपाध्याय (राष्ट्रीय संगठन सचिव) ने बताया परिक्रमा का उद्घाटन 24 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 9 बजे चक्रतीर्थ पर हरिशंकरी रोपित करके प्रारंभ होगा तथा हर कोस पर हरिशंकरी लगाते हुए यात्रा के स्वरूप में 29 अक्टूबर को समाप्त होगा। यात्रा के दौरान स्थान-स्थान पर जनसभाएं एवं उत्सवों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पूज्य संतगणों को आमंत्रित किया गया है। इससे पूर्व में लोक भारती मथुरा के गोवर्धन परिक्रमा पथ एवं चित्रकूट के कामदगिरि परिक्रमा पथ पर हरिशंकरी रोपित कर चुका है।

अवध प्रांत संयोजक लोक भारती कमलेश सिंह ने यात्रा मार्ग की जानकारी देते हुए बताया, यात्रा 24 को चक्रतीर्थ नैमिषारण्य से प्रारंभ होकर कोरौना द्वारिकाधीश, हरैया, नगवाँ कोथावाँ, गिरधरपुर उमरारी, साक्षी गोपालपुर, देवगवाँ, मंड़रुआ, जरिगवाँ, नैमिषारण्य, बरैठी होते हुए मिश्रिख पर समाप्त होगी।

वार्ता में पवन सिंह चौहान,बृजेंद्र पाल सिंह (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), गोपाल उपाध्याय (संगठन सचिव लोक भारती), सौरभ सिंह (सह संपर्क प्रमुख), कमलेश सिंह (प्रांत संयोजक लोक भारती), कौशल चन्द्रवंशी आदि बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button