Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

विजय की रैली में मची भगदड़, 16 महिलाओं और 10 बच्चों समेत 39 लोगों की मौत हो गई

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय की चुनावी रैली के दौरान मची भगदड़ में 16 महिलाओं और 10 बच्चों समेत कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। खचाखच भरी रैली में भीड़ बेकाबू हो गई और लोग बेहोश होने लगे, जिससे अभिनेता से नेता बने विजय को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। हमारे राज्य के इतिहास में किसी राजनीतिक दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई और भविष्य में भी ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए। फिलहाल, 51 लोगों का गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है।

स्टालिन मैं भारी मन से उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ जिन्होंने अपनी जान गँवाई है। मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। मैंने उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जाँच आयोग के गठन का आदेश दिया है। जिला पुलिस ने टीवीके करूर के जिला सचिव मथियाझगन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एडीजीपी (कानून व्यवस्था) एस डेविडसन देवसिरवथम ने कहा कि 39 लोगों की जान चली गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रारंभिक जांच की जाएगी।

विजय ने 2 फरवरी 2024 को टीवीके बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। इसका उद्देश्य जनता को पार्टी का एजेंडा, विचारधारा और सुधार योजनाएं समझाना है। वे खुद को सत्तारूढ़ डीएमके के सबसे बड़े विरोधी के रूप में पेश करना चाहते हैं। तमिलनाडु की राजनीति के कई बड़े चेहरे फिल्मी दुनिया से सियासत में आए। इनमें शिवाजी गणेशन, एमजी रामचंद्रन, जे. जयललिता, विजयकांत, कमल हासन, रजनीकांत (सक्रिय राजनीति से दूर), एसएस राजेन्द्रन प्रमुख हैं। इनमें विजय थलापथि नया नाम है।

चश्मदीदों ने कहा कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद ही भगदड़ मची, जिससे हालात बिगड़ गए। भगदड़ की जांच के लिए रिटायर्ड जस्टिस की अगुआई में आयोग बनाया गया सीएम स्टालिन ने कई मंत्रियों को इलाज की निगरानी में लगाया है। साथ ही उन्होंने आम जनता और डॉक्टरो से भी अपील की कि वे प्रशासन को सहयोग दें, ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत राहत मिल सके। विपक्षी एडीएमके ने भी हादसे पर दुख जताया है।

Related Articles

Back to top button