Breaking
आईपीएल में Mumbai Indians की तीसरी हार के बाद Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगापश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर्स के नाम हटे, Prashant Bhushan ने इसे अधिकारों पर हमला कहाEarly News Hindi Daily E-Paper 13 April 2026आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में आज होगा अंतिम संस्कारUttar प्रदेश में Voter List से दो करोड़ नाम हटाये गये, CM योगी की टेंशन बढ़ी तो Akhilesh खुश?ईरान-अमेरिका के बीच निर्णायक वार्ता शुरू, मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीद?बंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

आईपीएल में Mumbai Indians की तीसरी हार के बाद Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगा

RCB से हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाने को हार का मुख्य कारण बताया और टीम की रणनीतियों पर पुनर्विचार की आवश्यकता है।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क। स्पोर्ट। 

मुंबई।मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे पारी पटरी से उतर गई। आरसीबी ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है।

मुंबई इंडियंस की हार का एक मुख्य कारण रोहित शर्मा का रिटायर हर्ट होना हो सकता है-

आपको बता दें कि कल के मैच में गर्मी और उमस के कारण कई खिलाडियों कि नसों में खिचाव आ रहा था, रोहित शर्मा के साथ भी यही हुआ, रोहित शर्मा ने खेलने का प्रयास किया लेकिन दिक्कत ज्यादा होने के कारण वे रिटायर्ड हो कर पवेलियन हो चले गए, जिसके बाद मुंबई इंडियन की टीम एक एक कर धराशाई होती गई।

मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ‘‘हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे हमारी पारी पटरी से उतर गई। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रयास करना होगा कि कैसे लय में वापस आए। कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं।’’

हार्दिक ने कहा, ‘‘हालांकि हमें अब भी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है। अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता।

 

 

 

Related Articles

Back to top button