Breaking
ट्रम्प की सेना हटाने की कोशिशों के बीच, ईरान के खिलाफ ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ होगा इस्तमाल? जानेअखिलेश यादव का भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, मजबूत हो रहा PDASC के द्वार खुले हैं, रहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानराहुल ने कहा ये शिव की बारात है इसमें कोई भी आ सकता हैजब तक न्याय नहीं मिलेगा, युवा नहीं रुकेंगे- राहुल गाँधीCJI ने हमें याचिका दायर करने को कहा- राहुल गाँधीहमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है- राहुल गाँधीराहुल- आज हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैंतीसरे T20 में इंडिया ने वेस्ट इंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़तअभिनेता अमिताभ बच्चन का 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प की सेना हटाने की कोशिशों के बीच, ईरान के खिलाफ ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ होगा इस्तमाल? जाने

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमले के नए विकल्प तैयार किए हैं। इनमें ऊर्जा बुनियादी ढांचे और परमाणु स्थलों को निशाना बनाने के लिए GBU-43/B ‘मैसिव ऑर्डनेंस एयर ब्लास्ट’ (MOAB) जिसे आमतौर पर मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स का इस्तेमाल भी शामिल हो सकता है। यह जानकारी सैन्य योजना चर्चाओं से जुड़े कई अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी गई है। CNN के मुताबिक, ये योजनाएं ऐसे समय में सामने आई हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर युद्ध खत्म करने का भारी दबाव है। अमेरिकी मतदाताओं के बीच यह युद्ध काफी अलोकप्रिय हो चुका है। साथ ही, नवंबर में मध्यावधि चुनाव (मिडटर्म इलेक्शन) भी करीब आ रहे हैं, और वाशिंगटन तथा तेहरान के बीच बातचीत के जरिए किसी समझौते के आसार भी बहुत कम हैं। CNN ने आगे बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों – जिनमें ऊर्जा बुनियादी ढांचे के साथ-साथ ‘पिकएक्स माउंटेन’ जैसे परमाणु स्थल भी शामिल हैं पर हमले के लिए अतिरिक्त विकल्प तैयार किए हैं। अगर ट्रम्प मध्यावधि चुनाव से पहले या बाद में फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने का फैसला लेते हैं, तो इन विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button