Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsबिहारराष्ट्रीय

गिरफ्तार हुआ सेना का जवान,पाकिस्तान साझा की भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी।

पटना, बिहार मे आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भारतीय सेना के एक जवान गणेश कुमार को किया गिरफ्तार, देश के साथ कर रहा था गद्दारी, पटना के खगौल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किये गये इस व्यक्ति पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) की रिपोर्ट पर एटीएस ने कार्रवाई की है।

गिरफ्तार जवान पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी महिला जासूस के संपर्क में था और भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा कर रहा था। महिला जासूस के आइएसआइ से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कोई भी बड़ा अधिकारी गिरफ्तारी के मसले पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहा है।

गणेश कुमार मूल रूप से नालंदा जिला में अस्थावां का रहने वाला है। वह सेना के मेडिकल कोर टीम का हिस्सा था और फिलहाल महाराष्ट्र के पुणे में पदस्थापित था। आइबी की रिपोर्ट के बाद छठ के दो दिन पहले से ही बिहार एटीएस की टीम उसके पीछे लगी थी। पूरे मामले की छानबीन करने के बाद रविवार को उसे खगौल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, सेना के जवान ने पूछताछ में पाकिस्तानी महिला से संबंध की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि महिला ने नाम बदलकर करीब दो साल पहले उससे फेसबुक पर दोस्ती की थी। उस समय जवान राजस्थान के जोधपुर में पदस्थापित था। महिला ने खुद को नेवी की मेडिकल टीम का स्टाफ बताया था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ती गई। महिला जासूस ने सेना के अस्पताल और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी ली थी। दोनों की फोन पर भी बातचीत होती थी। एटीएस की टीम गणेश के मोबाइल फोन का डाटा भी खंगाल रही है। फेसबुक पर जवान की प्रोफाइल गणेश कुमार मुकेश के नाम से है। जवान के फेसबुक प्रोफाइल से चैटिंग की भी पड़ताल की जा रही है।
हनी ट्रैप एक तरह की जालसाजी है। इसमें खूबसूरत महिलाओं के जरिए दोस्ती कर महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की जाती हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आइएसआइ) कई सालों से यह हरकत कर रही है। पिछले कुछ सालों में सेना के कई जवान इसके शिकार हुए हैं, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। हनी ट्रैप के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ साल पहले भारतीय सेना ने जवानों के इंटरनेट मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई थी।

Related Articles

Back to top button