Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशलेख

अटल जी:कवि हृदय, भविष्यदृष्टा एवं राष्ट्रनिर्माता

हरिश्चंद्र श्रीवास्तव(वरिष्ठ प्रवक्ता भाजपा)

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।लखनऊ।अटल जी ने प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता को सुशासन के का नया माडल  दिया जो भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी व्यवस्था , आत्मनिर्भर और विकसित भारत की मजबूत  दिशा  में आगे  बढ़ाने  का कार्य किया पोखरण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से देश में  विश्वस्तरीय राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण कर भारत के बुनियादी ढांचे को जो मजबूती अटल जी की सरकार ने देश को दिया तथा अंत्योदय के  पंडित दीनदयाल जी लक्ष्य को साकार करने हेतु जिन नीतियों और योजनाओं को उन्होंने मूर्तरूप देने का कार्य शुरू किया था आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व आज भारत तेजी के साथ आत्मनिर्भर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में  तेजी के साथ अग्रसर है ।रक्षा  का मामला हो तो मोदी सरकार ने  पड़ोसी देशों को  बालाकोट करके यह साबित कर दिया कि यदि भारत को कोई नुक़सान पहुचायेगा तो भारत उसका जवाब देना बखूबी जानता है । इसी तरह भारत ने चीन  सीमा पर भी घुसपैठ का  नाकाम करके जिस तरह जवाब दिया उसे भी स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अपनी सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ बर्दास्त करने वाला नही । रक्षा उत्पादन में आज भारत आत्मनिर्भरता की तरफ़ तेज़ी से अग्रसर  ही नहीं बल्कि रक्षा उत्पादन का निर्यातक देश भी बन गया है । ग्रीन एनर्जी, सोलर पावर, पर तेज़ी से काम कर भारत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूत कार्य कर रहे हैं ।  राष्ट्रीय  राज मार्गो के विकास के साथ  गरीबो को पक्का मकान  , बिजली कनेक्शन , शौचालय गाँवो को सड़क और इंटरनेट कनेक्शन से जोड़ने ,  स्किल डेवलपमेंट ,  स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहन देने का जो कार्य मोदी सरकार ने किया वह अटल जी के सुशासन  माडल को

जिस तरह से आगे बढ़ाया उसी का परिणाम आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और  वैश्विक नेतृत्व देने की क्षमता विकसित कर रही है ।

मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने जिस तरह जम्मू कश्मीर में धारा 370  को निष्प्रभावी बना कर भारत की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया और माननीय उच्चतम न्यायलय के निर्णय के उपरांत श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बना कर श्री रामजन्मभूमि पर भगवान श्री रामलला का  भव्य दिव्य मंदिर का निर्माण करने का मार्ग प्रशस्त किया  और अयोध्या को विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक राजधानी की दिशा में अग्रसर है यह  सुशासन का प्रतीक है   ।  काशी में भगवान  विश्वनाथ का  कारिडोर  साकार हुआ । आज ज्ञान विज्ञान टेक्नोलॉजी , चंद्रमा पर भी तिरंगा लहरा कर स्पेश टेक्नोलॉजी में भारत ने वैश्विक पटल पर अपना परचम लहरा दिया है । मोदी जी के नेतृत्व में भारत कोविड काल जिस तरह दुनिया के अनेक देशों की मदद  पहुंचाई देश में कमजोर तबके के लोगों को घर घर राशन दवा मुफ्त पहुंचाया निशुल्क इलाज  मुहैया कराया साथ ही गरीबो को  रोजगार की  व्यवस्था की और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया यह सुशासन की जीत है ।आज मोदी सरकार अटल जी के शताब्दी वर्ष को सुशासन वर्ष के रूप में देश भर में मना रही है इसके माध्यम से जंहा एक तरफ़ अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा वहीं जन जन तक अटल जी का संदेश को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता  प्रत्येक बूथ पर पर 25 दिसम्बर को कार्यक्रम आयोजित कर पहुँचाने का कार्य करेंगे ।

 

Related Articles

Back to top button