Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
अर्ली बिज़नेसलाइफ स्टाइल

ये smartphone 8 सितंबर को होगा भारत में लांच

नई दिल्ली। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के लिए सितंबर माह काफी मुफीद रहता है। क्योंकि सितंबर के बाद से फेस्टिवल सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा कंपनियां सितंबर और अक्टूबर में नये स्मार्टफन की लॉन्चिंग करती है। Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन पिछले काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। अब, एक नई रिपोर्ट बताती है कि गैलेक्सी S21 FE लॉन्च होने वाला है। एक ट्विटर टिपस्टर के अनुसार, गैलेक्सी S21 FE को 8 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

मैक्स वेनबैक के एक नए ट्वीट से यह भी पता चलता है कि सैमसंग कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को पिछले दिनों कथित तौर पर Google Play कंसोल पर स्पॉट किया गया था। हालांकि सैमसंग कंपनी की तरफ से अभी तक फोन की लॉन्चिंग डेट फीचर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) और चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइटों के अनुसार, Galaxy S21 FE में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। स्मार्टफोन को गीकबेंच पर भी देखा गया था, जिसके मुताबिक ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित हो सकता है।

गैलेक्सी S21 FE में 4,500mAh की बैटरी हो सकती है। रेंडरर्स के मुताबिक, स्मार्टफोन को ब्लू, ग्रे, ग्रीन, वायलेट और व्हाइट जैसे कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल होने की संभावना है। Samsung Galaxy S21 FE में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की संभावना है। कनेक्टिविटी फीचर में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। पिछले लीक में दावा किया गया था कि इसका माप 155.7×74.5×7.9mm है।

Related Articles

Back to top button