Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking NewsMain slideदिल्ली/एनसीआरराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली वि०सभा चुनाव में भाजपा की बम्पर जीत, केजरीवाल,मनीष सिसोदिया खुद हारे अपनी सीट

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा में हुए उप चुनाव में भाजपा ने लगभग 61 हज़ार वोट से बंपर जीत हासिल की,मिल्कीपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रतिष्ठा का सवाल थी।

आनन्द गोपाल चतुर्वेदी।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज आ गए हैं.भाजपा  बंपर जीत हासिल करते हुए 48 सीट पर क़ब्ज़ा  जमा कर 27 वर्षों बाद  सत्ता का स्वाद चखेगी, वहीं पिछले 10 वर्षों से लगातार सत्ता      में रही आम आदमी पार्टी 22 सीटें जीतकर बुरी तरह हार गई,आप पार्टी दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं मनीष  सिसोदिया,सतेंद्र जैन राखी बिड़ला  एन्य  हार  गये।आपको  बतादें की कॉंग्रेस पार्टी इस  बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई लेकिन  कांग्रेस का वोटप्रतिशत बढ़ा है जिससे आम आदमी पार्टी बड़ा नुक़सान हुआ है,कांग्रेस को जितना वोट मिला उतने ही वोट से बहुत सारी सीटों पर आप के प्रत्याशी चुनाव हार गये  हैं।

बटादें कि बुधवार को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 60.4% मतदान हुआ, जो 2020 में हुए 62% से ज्यादा वोटिंग की तुलना में दो प्रतिशत कम है. मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है, जबकि कांग्रेस केंद्र शासित प्रदेश में अपनी पकड़ फिर से बनाने की कोशिश कर रही थी. चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाई दी गई है. हालांकि दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत के लिए आश्वस्त थीं।

वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा में हुए उप चुनाव में भाजपा ने लगभग 61 हज़ार वोट से बंपर जीत हासिल की,मिल्कीपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रतिष्ठा का सवाल  थी।बतादें कि भाजपा के चन्द्रभान पासवान ने  समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को लगभग 61 हज़ार मतों से हरा दिया है।

 

Related Articles

Back to top button