Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की एक मस्जिद में बम विस्फोट ,नमाज़ की हालत में कई घायल |

काबुल,अफगानिस्तान पर तालिबान का क़ब्ज़ा होने के बाद से तालिबानी सरकार तो बन गई है ,लेकिन उसके बाद से अफगानिस्तान में अस्थिरता का माहौल है,आवाम में जो डर बना हुआ है वो ख़त्म होने नहीं आ रहा है , आज पूर्वी अफगानिस्तान में भीषण विस्फोट हो गया। यह धमाका नंगरहार प्रांत के स्पिन घर जिले की एक मस्जिद में नमाज के दौरान हुआ। मस्जिद में हुए इस धमाके में स्थानीय मौलवी समेत कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं।
घटना की अधिक जानकारी देते हुए इलाके के निवासी अटल शिनवारी ने कहा कि मस्जिद के अंदरूनी हिस्से में विस्फोट दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ।
नाम न छापने की शर्त पर तालिबान के एक अधिकारी ने विस्फोट की पुष्टि की और कहा कि हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। तालिबानी अधिकारी ने इस घटना की और अधिक जानकारी नहीं दी है।

वहीं, मस्जिद में हुए धमाके की अभी किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।जिस मस्जिद में धमाका हुआ है, उसमें सुन्नी मुसलमान थे।

मालूम हो कि अफगानिस्तान में तालिबान के अधिग्रहण के बाद से शिया मस्जिदों पर हमले किए गए हैं। आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी। पिछले दिनों मस्जिद में हुए हमलों में कई लोग मारे गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button