Breaking
लखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेशराज्यलाइफ स्टाइल

पूर्वांचल के पारंपरिक व्यंजनों का नया केंद्र—काशीवन जलपान भवन का शुभारंभ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। पूर्वांचल के पारंपरिक स्वाद और सांस्कृतिक विरासत को लखनऊ में साकार करते हुए काशीवन जलपान भवन का भव्य शुभारंभ सहारा प्लाजा, पत्रकारपुरम, गोमतीनगर में सम्पन्न हुआ। संस्थान का शुभारंभ, लखनऊ पूर्व के विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने अपने कर-कमलों द्वारा फीता काट कर किया।

शुभारंभ समारोह में शहर की अनेक जानी-मानी हस्तियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने काशीवन जलपान भवन द्वारा तैयार किए गए विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी गुणवत्ता एवं विशिष्टता की सराहना की।

संस्थान के संस्थापक अभिषेक सिंह ने बताया कि काशीवन जलपान भवन में खालिस बनारसी एवं पूर्वांचली स्वाद के व्यंजन जैसे कचौड़ी, समोसा, फरा, टमाटर चाट, सत्तू पराठा, बाटी-चोखा सहित अन्य पारंपरिक पकवान उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल लखनऊवासियों को पूर्वी उत्तर प्रदेश के असली स्वाद से परिचित कराएगी, बल्कि क्षेत्रीय खान-पान संस्कृति को भी बढ़ावा देगी।

उन्होंने आगे बताया कि संस्थान की प्राथमिकता स्वच्छता, गुणवत्ता और किफायती दरों पर उत्कृष्ट स्वाद उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के लोग पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकें।

Related Articles

Back to top button