Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
स्पोर्ट्स

शोएब मलिक ने स्वीकारा कि भारत को हरा कर ही बढ़ा हौसला ,पाक टीम को मिली लय।

ओमान मे हो रहे टी-20 कप में पाकिस्तान ने जिस शानदार तरीके से जीत हासिल की वो क़ाबिले तारीफ है,और फिर लगातार पाकिस्तान टीम के धमाकेदार प्रदर्शन को लेकर पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक ने कहा, कि विश्व कप में पाकिस्तान की जीत का राज भारत की असफलता है, 24 अक्तूबर को दुबई में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। पाकिस्तान अब तक विश्व कप में अजेय है और वह लगातार तीन मैच जीत चुका है। आज मंगलवार को पाकिस्तान का मुकाबला नामीबिया से होगा। यह मैच जीतकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा
नामीबिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच की पू्र्व संध्या पर शोएब मलिक ने कहा, भारत के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद टीम के हौसलें बुलंद हैं, टीम इंडिया के विरुद्ध जीत के बाद हमें लय मिल गई। पाकिस्तान ने विश्व कप में अब तक तीन मैच खेले हैं और इन सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की। इस दौरान उसने भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को पटखनी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शोएब मलिक ने कहा, जब शुरुआत में आपका मुकाबला बड़ी टीम से हो और उसमें जीत मिल जाए तो ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहतर हो जाता है। उन्होंने आगे कहा, पहले मुकाबले में प्रत्येक टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके लय हासिल करने के इरादे से उतरती है, पाकिस्तान की टीम जिस तरह से खेल रही है उसे देखकर अच्छा लगता है ।

29 अक्तूबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच दुबई में मैच खेला गया। इस मुकाबले में शोएब मलिक ने मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने 15 गेंदों पर 19 रन बनाए। इस विश्व कप में अगर शोएब मलिक के प्रदर्शन को देखा जाए तो उन्होंने अपने अनुभव के चलते बेहतर बल्लेबाजी की है। इससे पहले न्यूजीलैंड के विरुद्ध उन्होंने 25 रन बनाए थे। कुल मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका लंबा तजुर्बा काम आ रहा है।

Related Articles

Back to top button