Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
स्पोर्ट्स

रवि शास्त्री ने नम आँखों से टीम इंडिया से ली विदा, जाते जाते दे गये ये संदेश ।

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी अचानक छाया सन्नाटा, उदासी हर चेहरे पर देखने को मिली, मौका था रवि शास्त्री की विदाई का, उस वक्त माहौल गमगीन दिखा.जुदाई के आसार सबके चेहरों से नुमायाँ थे,
खिलाड़ी अपने हेड को गले से लगाते दिखे. हेड कोच के साथ साथ बॉलिंग कोच भरत अरूण (Bharat Arun) और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर (R. Sridhar) को भी गले से लगाया. दरअसल, रवि शास्त्री के साथ साथ इन दोनों का भी कार्यकाल टीम इंडिया के लिए खत्म हो गया. जिस ड्रेसिंग रूम में गर्मी होती थी, वहां फिलहाल नरमी दिखी. अपने कोच के प्रति खिलाड़ियों का मन भारी-भारी दिखा. हालांकि, रवि शास्त्री यूं ही नहीं चले गए. बल्कि जाने से पहले ’70 सेकेंड’ का एक संदेश भी देकर गए.
रवि शास्त्री ने ’70 सेकेंड’ के अपने संदेश से टीम इंडिया के खिलाड़ियों में जाते जाते भी जोश भरने का काम किया. इस संदेश के जरिए उन्होंने उन्हें उनकी उपलब्धियां गिनाईं. उन माहौल को याद दिलाया, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों ने झंडे गाड़े थे. उन टीमों की गिनती कराई जिनके खिलाफ भारत पहले कभी जीता ही नहीं था. उन्होंने कहा कि ये मत देखो कि क्या पाया. ये देखो कि किन हालातों में, किन किन कठिनाइयों से पार करते हुए तुमने वो पाया है.
अपने 70 सेकेंड के भाषण में रवि शास्त्री ने ये तो कहा कि उन्हें ICC खिताब नहीं जीत पाने का मलाल रहेगा. लेकिन साथ ही ये भी कहा कि इस टीम पर उन्हें पूरा भरोसा है. ये टीम मौका भुनाएगी. अनुभव से खिलाड़ी सीखेंगे और बाजी मारेंगे. ड्रेसिंग रूम में रवि शास्त्री को मिले फेयरवेल और उनकी स्पीच का वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

BCCI के शेयर किए वीडियो के पहले 70 सेकेंड में शास्त्री भारतीय खिलाड़ियों से वो बातें कहते दिखते हैं जो वो उनसे कहना चाहते हैं. इसके बाद कोच से खिलाड़ियों और बाकी सपोर्ट स्टाफ के मिलने जुलने का दौर शुरू होता है.

Related Articles

Back to top button