Breaking
बेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्य
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराजनीति

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना स्वच्छता और अनुशासन को लेकर सख़्त नाराज़

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की गरिमा और स्वच्छता बनाए रखने के संकल्प को दोहराते हुए विधानसभा अध्यक्ष  सतीश महाना  ने एक अनुशासनहीन घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।4 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा मंडप के प्रवेश द्वार पर पान मसाला थूके जाने की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल वहां जाकर सफाई सुनिश्चित करवाई और इस अव्यवस्थित व्यवहार की भर्त्सना की।
इसके बाद सदन को संबोधित करते हुए मा. अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विधानसभा के प्रति केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि इस अनुशासनहीन कृत्य का वीडियो उपलब्ध है, परंतु किसी सदस्य को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना उनका उद्देश्य नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि यदि भविष्य में वे किसी को ऐसा करते देखें, तो उसे वहीं रोकें और विधानसभा की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।
श्री महाना जी ने यह भी कहा कि जिसने यह कार्य किया है, वह स्वयं आगे आकर स्वीकार करे, अन्यथा उन्हें बुलाना पड़ेगा। उन्होंने सदन में पुनः इस विषय पर जोर देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों का सम्मान और उनकी आस्था का प्रतीक है। इसकी स्वच्छता और मर्यादा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button