Breaking
ट्रम्प की सेना हटाने की कोशिशों के बीच, ईरान के खिलाफ ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ होगा इस्तमाल? जानेअखिलेश यादव का भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, मजबूत हो रहा PDASC के द्वार खुले हैं, रहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयानराहुल ने कहा ये शिव की बारात है इसमें कोई भी आ सकता हैजब तक न्याय नहीं मिलेगा, युवा नहीं रुकेंगे- राहुल गाँधीCJI ने हमें याचिका दायर करने को कहा- राहुल गाँधीहमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है- राहुल गाँधीराहुल- आज हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैंतीसरे T20 में इंडिया ने वेस्ट इंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़तअभिनेता अमिताभ बच्चन का 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

सीएम योगी ने जापान में 10 मिनट में नापा 100 KM का सफर, जानिए मैग्लेव ट्रैन के बारे में

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद जापान पहुंच गए हैं. इस दौरान सीएम योगी ने जापान में 500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाले ट्रेन से सफर किया. सीएम योगी ने ट्रेन से सफर करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

सीएम योगी ने जापान में मैग्लेव ट्रेन से 100 किलोमीटर का सफर किया है. महज 10 मिनट में सीएम योगी मैग्लेव ट्रेन से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर ली. ट्रेन से सफर करते समय सीएम योगी ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया. इसमें दिख रहा है कि ट्रेन सेकेंडों में ही पहले 100, 200, 300 फिर 500 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से दौड़ने लगी. मैग्लैव ट्रेन की गिनती जापान की सबसे फास्ट ट्रेनों में होती है. इस​की अधिकतम स्पीड 603 किलोमीटर प्रति घंटा है.

मैग्लेव यानी ‘मैग्नेटिक लेविटेशन’ खास तरह की तकनीक होती है. इसमें ट्रेन पटरियों को छूती नहीं. ​बल्कि पटरियों के ऊपर तैरती हुई दौड़ती है. इसकी खास विशेषता इसका चुंबकीय उत्तोलन है. शक्तिशाली चुंबकीय बल के सहारे यह ट्रेन पटरियों से कुछ इंच ऊपर उठी रहती है और बिजली की रफ्तार से दौड़ने है. मैग्लेव सिस्टम की क्षमता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यह 600 से 700 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है.

बता दें कि सीएम योगी ने टोक्यो-नागोया कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान मैग्लेव ट्रेन से सफर किया. यह कॉरिडोर अगले साल 2027 में शुरू होगा. मैग्लेव में अन्य ट्रेनों की तुलना में कंपन और शोर कम होता है. इससे सफर बहुत आरामदायक होता है. उन्नत नियंत्रण प्रणाली और ट्रैक डिजाइन के कारण दुर्घटना की संभावना बेहद कम मानी जाती है. यांत्रिक घिसावट कम होने से रखरखाव की आवश्यकता भी अपेक्षाकृत कम होती है. सीएम योगी की यह यात्रा उत्तर प्रदेश में परिवहन के आधुनिक मोर्चों पर चल रही विकास योजनाओं के लिए एक नई दिशा के रूप में देखी जा रही है.

Related Articles

Back to top button