Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी, राम गणेश के घर दीप प्रज्वलित करके प्रकाशपर्व का करेंगे शुभारंभ।

लखनऊ : मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ दिवाली मनाने इस बार भी गोरखपुर जाएंगे, (Gorakhpur) के तिनकोनिंया गांव में वनटांगियों के साथ ही मनाते है प्रकाशपर्व, सीएम योगी के आगमन से पहले जहाँ प्रशासन सतर्क हैं वही तिनकोनिंया के स्थानीय लोग भी गांव की साफ सफाई में जुट गए हैं।

बता दें कि 2009 में सीएम योगी अपनी दिवाली वनटांगियों के साथ मना रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका ये सिलसिला जारी है।

बता दें कि राज्य के सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ जंगलों के बीच बसे इस गांव में महज साढ़े चार साल में मकान की सुविधाओं, खेती के लिए उनकी जमीन और बच्चों के लिए स्कूल सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं को गांव के लोगों को मुहैया कराया है।

गांव के एक बुजुर्ग चंद्रजीत का कहना है कि बच्चों के लिए अस्थायी स्कूल खोलने के लिए किसी समय वन विभाग ने योगी जी पर मुकदमा दर्ज किया था और आज देखिए कि स्कूल भी पक्का हो गया है, गांव में एक बड़ा और नया कंपोजिट स्कूल बनाया गया है। असल में सीएम योगी ने गांव में सुविधाओं को विकसित करने और स्कूल खोलने को लेकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
बता दें कि इस साल सीएम योगी दिवाली के दिन गांव में जाएंगे और गांव के मुखिया राम गणेश और उनकी पत्नी लक्ष्मीना के घर में दिवाली मनाएंगे। लिहाजा राम गणेश और उनकी पत्नी लक्ष्मीना ‘महाराज जी’ के स्वागत की तैयारियों में जुटी हैं। इसके साथ ही गांव में किराने की दुकान चलाने वाली बिंदू देवी भी सीएम योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए घर से दुकान तक सफाई में व्यस्त हैं।

Related Articles

Back to top button