Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

केंद्रीय बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग तथा उद्यमियों के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाने वाला है- ब्रजेश पाठक

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को केन्द्रीय बजट 2026-27 को प्रदेश भाजपा मुख्यालय सहित सभी जिला केन्द्रों तथा मंडलो पर सामूहिक रूप से सुना। राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में बड़ी संख्या में साहित्यकारों, चिकित्सको, शिक्षको, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, उद्यमियों, खिलाड़ियों, छात्रों, महिलाओं, सीए, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिको ने केन्द्रीय बजट का सजीव प्रसारण सुना।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केन्द्रीय बजट को गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग तथा उद्यमियों के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाने वाला बताया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। श्री पाठक ने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनो को उड़ान देने वाला, किसानो के विश्वास को मजबूत करने वाला तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगा। विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार देने वाला केन्द्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन पत्र है। यह बजट भारत के भविष्य को सशक्त करेगा, भारत को आर्थिक व सामरिक मजबूती प्रदान करेगा तथा गरीबो की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में उल्लेखनीय परिवर्तन लाएगा।

प्रदेश महामंत्री (संगठन धर्मपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय दर्शन के मूल में गरीब, वंचित वर्ग के आर्थिक व सामाजिक उत्थान का सिद्धान्त तथा वैभवशाली राष्ट्र निर्माण का संकल्प निहित है। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय की संकल्पना को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की नीतियां तथा योजनाएं सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। केन्द्रीय बजट 2026-27 आने वाले समय में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बजट को सशक्त भारत, समृद्ध भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिए एक अवसर के रूप में स्वीकार करें और इस बजट की भावना को जन-जन तक पहुंचायें।

इस अवसर पर भाजपा मध्य प्रदेश प्रभारी डा. महेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अभियान टोली के संयोजक व प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, अभियान टोली के सदस्य व प्रदेश प्रवक्ता डा. समीर सिंह, अभियान टोली के सदस्य सुधीर हलवासिया, ओपी मिश्रा, सूरज श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी अतुल अवस्थी, चौधरी लक्ष्मण सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, एमएलसी राम चन्द्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल तथा संदीप बंसल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button