Breaking
Asian Para Games: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्डइंडियन एयर एम्बुलेंस को ढाका में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत2017 के बाद UP में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं- योगीटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में राजस्थान के कोटा से एक नाबालिग सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गयाप्रभास की स्पिरिट दिवाली 2027 पर होगी रिलीज, रामायण पार्ट 2 से करेगी क्लैशयूक्रेन का रूस पर ड्रोन हमला, सेंट पीटर्सबर्ग आयल टर्मिनल में में लगी आगगोवा में राहुल गाँधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- वोट चोरी की कीमत चुकानी पड़ेगीट्रम्प की सेना हटाने की कोशिशों के बीच, ईरान के खिलाफ ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ होगा इस्तमाल? जानेअखिलेश यादव का भाजपा पर वोट चोरी का आरोप, मजबूत हो रहा PDASC के द्वार खुले हैं, रहुल गांधी की मांग के बीच CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
मनोरंजन

RRR का नातू नातू हुआ है यूक्रेन में शूट, राम चरण बोले- वो देखा है जो टीवी पर नहीं दिखाया गया

मुंबई। एसएस राजामौली की फिल्म RRR ब्लॉकबस्टर हिट हो चुकी है। फिल्म की कास्ट सक्सेस को सेलिब्रेट कर रही है। हालांकि फिल्म से यूक्रेन की कुछ यादें जुड़ी हैं जो सबको इमोशनल करने वाली हैं। फिल्म के कुछ खास सीन और पॉप्युलर गाना नाटू नाटू यूक्रेन में शूट हुआ है। वहां राम चरण का जो बॉडीगार्ड था वह इस वक्त युद्ध में है। वह राम चरण को वीडियोज भेजता रहता है जिसमें वहां के भयानक मंजर कैद हैं। एसएस राजामौली भी एक बार बता चुके हैं कि जिन लोगों ने फिल्म यूनिट के साथ काम किया था हम पता लगाते रहते हैं  कि वे ठीक हैं या नहीं। राम चरण उस बॉडीगार्ड की पैसों, दवाओं से मदद कर रहे हैं साथ ही मेंटल सपोर्ट भी दे रहे हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले RRR की टीम वहां बीते साल शूटिंग करने गई थी। फिल्म के कुछ अहम सीन और सबसे ज्यादा हिट गाना कीव (Kyiv) में ही शूट हुआ है। अब ऐक्टर राम चरण ने यूक्रेन के हालात पर बात की है। वरायटी से बातचीत में राम चरण ने बताया कि वहां उनकी सिक्योरिटी का जिम्मा रस्टी के पास था। वह अब वॉर जोन में है और देश के लिए लड़ रहा है। राम चरण बताते हैं, वह मुझे ग्राउंड लेवल के जो वीडियो भेजता है वे किसी टीवी कवरेज में नहीं दिखाए गए। वे बहुत भयानक हैं। मैंने जमी हुई लाशें देखी हैं, जो  कि बर्फ नहीं बल्कि जलने की वजह से फ्रीज हो गई थीं। अगर आप उनको हाथ लगाएंगे तो शायद वे राख में तब्दील हो जाएंगी।

राम चरण रस्टी के लिए दवाएं, पैसे और जरूरी सामान  भेज चुके हैं। रस्टी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वह वीडियो में बोल रहा है, राम चरण यहां अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे और मैं उनका बॉडीगार्ड था। जैसे ही युद्ध हुआ उन्होंने मुझे फोन किया। मैंने अपनी बीवी की बीमारी और दवाओं की कमी के बारे में बताया। इसके बाद वह फिल्म के बारे में बात करता है।

इससे पहले राजामौली भी एक इंटरव्यू में बोल चुके हैं कि जिन लोगों ने साथ काम किया था उनकी चिंता हो रही है। राम चरण ने युद्ध शुरू होने के बाद बोला था कि वह उन लोगों के बारे में पता लगा रहे हैं कि वे ठीक हैं या नहीं। उन्होंने कहा था कि शूटिंग के दौरान हमें अहसास तक नहीं था कि नौबत वॉर तक पहुंच जाएगी।

Related Articles

Back to top button