Breaking
राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवालSIR वोटरलिस्ट में गड़बड़ी, पीलीभीत के सदर क्षेत्र में लगभग 13 हजार कटे
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

भारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूर

ITBP DG शत्रुजीत कपूर ने भारत और चीन बॉर्डर पर टकराव को लेकर दिया बड़ा बयान कहा है कि अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर टकराव की स्थिति बनी हुई है.

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

अरुणांचल प्रदेश। भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसको लेकर आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर कई बार फेसऑफ हुआ है और यह अभी भी चल रहा है. इससे पहले भारत और चीन के बीच डोकलाम में भी झड़प हुई थी. इस मामले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है.

ITBP के डीजी शत्रुजीत कपूर ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश के अंदर कई बार ऐसी परिस्थितियां बनीं, जब फेसऑफ हुआ, जो अभी भी चल रहा है. वहां पर हमारी शौर्य कमांडो टीम्स हैं, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. यह भी एक नई पहल थी. जैसा कि हम जानते हैं कि आईटीबीपी की शुरुआत एक माउंटेन गुरिल्ला फोर्स के रूप में हुई थी. उसके बाद हम परंपरागत फोर्स के रूप में चीन बॉर्डर को संभाला है. अब गुरिल्ला वॉर की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें हाई ऑल्टिट्यूड फोर्स के रूप में अपनी पहचान बनानी है.’

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, ‘खुद को विश्वगुरु कहने वालों ने चीन को छूट दे रखी है. आईटीबीपी के डीजी ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना के साथ हुई हालिया झड़पों में अपने जवानों के प्रदर्शन की तारीफ की है और यह बिल्कुल सही भी है. हालांकि, इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री की तरफ से चुप्पी साध ली गई है. यह हैरान करने वाली बात है.’

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला।

आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच 2017 में काफी दिनों तक तनाव की स्थिति रही थी. दोनों देशों की सेनाओं के बीच डोकलाम में झड़प हुई थी. हालांकि इसके बाद कुछ समय तक शांति बहाल हो गई थी , लेकिन फिर तनाव बन गया है. संसद में भी डोकलाम का मुद्दा . विपक्ष ने उठाते हए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था.

Related Articles

Back to top button