Breaking
पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंदअखिलेश का नीतीश के राज्यसभा जाने पर हमला, कहा- हम तो PM पद से चाहते थे विदाईसिद्दरमैय्यह का बच्चों के लिए बड़ा फैसला, 16 वर्ष से कम के बच्चो के सोशल मीडिया पर लगेगा बैनधुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर टला, 4 घंटे लंबी हो सकती है यह फिल्मतेहरान की शॉपिंग स्ट्रीट पर अटैक, 200 बच्चों की मौत पर UNICEF ने जताई चिंताकारबी आंगलोंग में सुखोई-30MKI क्रैश, सुरक्षा पर उठे सवालनीतीश ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अमित शाह भी थे साथ
उत्तर प्रदेश

सपा को लगा ज़ोर का झटका, विधायक ने थामा बीजेपी का हाथ |

लखनऊ । समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है,सपा का एक विधायक शामिल हुआ बीजेपी में विधानसभा चुनाव से पहले आज मंगलवार को गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह, महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, भोजपुरी कलाकर और आजमगढ़ के भाजपा सासंद प्रत्याशी रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ के सामने सपा विधायक सुभाष पासी ने भाजपा की सदयस्ता ग्रहण की है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लोकप्रिय नेता और दो दो बार विधायक रहे सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना पासी ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है।

इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा। कहा कि सपा के मुखिया कभी कभी ऐसी बात बोल देते हैं, जिससे देश के स्वतंत्रता संग्रामी की आत्मा भी झकझोर जाती है, वो महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का काम करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान और योगदान दिया था। वो ऐसे महान आत्माओं का देश का विभाजन करने वाले जिन्ना से तुलना करते हैं।

उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा की यह हालत हो गई थी की मंदिर जाने और टिका लगाने में डरते थे। जो लोग रामसेतु से इनकार करते थे, वे आजकल मंदिरों के चक्कर लगा रहे हैं।

विधायक सुभाष पासी के इस कदम के बाद समाजवादी पार्टी की गाजीपुर में बड़ी क्षति मानी जा रही है।

उधर, भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच सपा ने सुभाष पासी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सपा की ओर से सुभाष पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी ने सुभाष पासी की पत्नी रीना पासी को सपा महिला सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया था। सुभाष पासी मूल रूप से गाजीपुर के नगर पंचायत सैदपुर के मालवीय नगर के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी का नाम रीना पासी है, जो जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। सुभाष पासी का मुख्य कारोबार मुंबई में है। 2012 में सैदपुर सुरक्षित सीट से पहली बार सुभाष पासी विधायक चुने गए थे और 2017 में दूसरी बार विधायक बने। उन्होंने वर्ष 1975 में पुणे बोर्ड महाराष्ट्र से हाईस्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की।

Related Articles

Back to top button