Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking Newsमहाराष्ट्र

आर्यन केस में नया मोड़ ,एक और गवाह का दावा केस फर्जी बनाया |

मुंबई : आर्यन खान ड्रग केस की गुत्थी सुलझने की बजाय और दिन ब दिन उलझ रही हैं इस केस में हर दिन नया ट्विस्ट आ रहा है। ‘आर्यन खान को ड्रग केस में फंसाया गया है’, नवाब मलिक के इस आरोप को और बल मिलता दिख रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी द्वारा मुंबई तट के नजदीक एक क्रूज शिप से कथित ड्रग्स की बरामदगी मामले के गवाह विजय पगारे ने शनिवार को दावा किया कि अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को इस मामले में फंसाया गया है।
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गवाह विजय पगारे ने 4 नवंबर को मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) के सामने अपना बयान दर्ज कराया। बयान में विजय पगारे ने दावा किया कि 2 अक्टूबर को क्रूज जहाज पर छापेमारी पूर्व नियोजित थी और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कुछ लोगों ने पैसा कमाने के लिए फंसाया था। बता दें कि नवाब मलिक ने भी आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े ने उगाही के लिए आर्यन खान को किडनैप किया था।

गवाह विजय पगारे ने मराठी समाचार चैनल के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि छापेमारी की कार्रवाई पूर्व नियोजित थी। इससे पहले इस मामले में एक और स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि एनसीबी के कुछ अधिकारियों ने आर्यन को छोड़ने के एवज में वसूली की कोशिश की थी। एनसीबी पहले ही इन आरोपों की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि मुंबई क्रूज ड्रग केस में 2 अक्टूबर को हुई छापेमारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान के 23 वर्षीय बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें इस मामले में करीब तीन हफ्ते बाद जेल से जमानत मिली थी। इससे पहले आर्यन ने ऑर्थर रोड जेल में करीब 28 दिन बिताने पड़े थे।

Related Articles

Back to top button