Breaking
दिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरसत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसलदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंकास्मृति मंधना के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदाHarry Potter HBO Series का नया टीज़र लांच! जानें नई कास्ट और डिटेल्सGSLV-F17 मिशन सफल, ISRO चीफ बोले- इस साल 6 और मिशन होंगे लॉन्च
उत्तर प्रदेशलेख

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर की यूट्यूबर ‘गाँव की शान्ति’ बनी प्रेरणा

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ से श्रद्धा चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर की यूट्यूबर ‘गाँव की शान्ति’जो कि youtube पर एक जाना माना नाम बन चुकी हैं उनके वीडियो को लोग काफी पसंद करने लगे हैं उन्हें वीडियो बनाने की प्रेरणा टिक टाक के शार्ट वीडियो से मिली, ‘गाँव की शांति’,अपने बारे में बताती हैं कि एक समय था जब उनकी दुनिया अपने घर की चाहरदीवारी तक सिमित थी,घर में अकेलापन उन्हें सताता था ,उस वक्त दोनों बहने और टिक टॉक एक ऐसा माध्यम बना ,जो एक सहारा बना ,आपको बतादें कि उन्हें टिक टॉक और यू ट्यूब से ही समाज में एक नई पहचान मिली ,शांति का कहना है की उनकी शादी कम  उम्र में होने की वज़ह से उन्हें बहुत तकलीफों  का सामना करना पड़ा ,इनकी बड़ी वजह थी उनकी माँ का बचपन में ही देहांत हो जाना। फिर कम उम्र में उनका विवाह हो जाना ,यही कारण  है कि वो अपने हर विडियो में सब को कम  उम्र में विवाह न करने का और लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ने  का सन्देश देती है,टिक टॉक की दुनिया भले ही ख़त्म हो गई हो, लेकिन शांति जी का सफर अभी नहीं ख़त्म हुआ उन्होंने अपनी पहचान को यू यूटुब में बनाई,आज उनके लाखो सब्सक्राइबर है,शांति समाज के लिए एक उदहारण  है, उन महिलाओं के लिए प्रेरणा  है, जो आगे बढ़ना नहीं चाहती ,जिन महिलाओं की लोग आलोचना करते है निंदा करते है ,इस सफर  में लोगो ने उनकी पढाई उनके घर उनके पति और उनकी परिस्थियों का मजाक भी उड़ाया  और तरह तरह की निंदा की फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी, और आज इस मुकाम पर पहुँच गई की उन्हें अपने गांव में ही नहीं अन्य कई शहरों में भी लोग जानने लगे है।गाँवकी शान्ति को यू ट्यूब से अब कुछ आमदनी भी होने लगी है,जिससे उनके जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है,जिसके लिए शान्ति ने यू ट्यूब मंच को तारीफ़ और धन्यवाद बोला है ,वैसे गावं की शान्ति का सफर अभी शुरू हुआ है।

 

अर्ली न्यूज़ हिंदी दैनिक अखबार और न्यूज़ पोर्टल पर अपनी खबर छपवाने के लिए 

हमारी E:Mail-earlynews2020@gmail.com पर सेंड करें।

कांटेक्ट नंबर- 8795310000

ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लॉगिन करें www.earlynews.in

 

Related Articles

Back to top button