Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
Breaking Newsराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने कहा कि खुलापन लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत |

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी उपलब्धियों हुए देश में उनकी उपयोगिता के महत्त्व पर खुल कर बात की , मुख्य भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल युग ने राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज को फिर से परिभाषित किया है और ये संप्रभुता, शासन, नैतिकता, कानून, अधिकार और सुरक्षा पर नए सवाल उठा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि खुलापन लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन खुलेपन का दुरुपयोग करने वाले कुछ निहित स्वार्थों के खिलाफ चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत खुलापन है. साथ ही हमें कुछ निहित स्वार्थों को इस खुलेपन का दुरुपयोग करने से रोकने का काम करना चाहिए.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, एक लोकतंत्र और डिजिटल नेता के रूप में, भारत हमारी साझा समृद्धि और सुरक्षा के लिए भागीदारों के साथ काम करने के लिए तैयार है. भारत की डिजिटल क्रांति (Digital Revolution) हमारे लोकतंत्र, हमारी जनसांख्यिकी और हमारी अर्थव्यवस्था के पैमाने में निहित है. यह हमारे युवाओं के उद्यम और नवाचार द्वारा संचालित है. उन्होंने कहा कि हम अतीत की चुनौतियों को भविष्य में छलांग लगाने के अवसर में बदल रहे हैं. भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला इकोसिस्टम है. स्वास्थ्य से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक हर चीज का समाधान प्रदान करने के लिए हर कुछ हफ्तों में नए यूनिकॉर्न आ रहे हैं.

 

Related Articles

Back to top button