Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

राजनाथ ने जिन्ना को किया ज़िंदा, तो हरदोई मे अखिलेश ने कलाम का पढ़ा कलमा।

हरदोई/जौनपुर : उत्तर प्रदेश की सियासी जंग में बीते दिनों जिस प्रकार वार पलटवार का सिलसिला जारी है लगता है ये राजनीतिज्ञ कुछ घमासान मचा के दम लेंगे आयोजन और सभागाहों में जिन्ना के बाद अब पूर्व राष्ट्रपति कलाम को भी ले आया गया है।
जहाँ बीजेपी के राजनाथ सिंह जौनपुर से जिन्ना को जिन्दा करने की कोशिश कर रहे थे वही अखिलेश यादव हरदोई मे कलाम का कलमा पढ़ने लगे शनिवार को अखिलेश यादव और राजनाथ सिंह आमने-सामने रहे। जौनपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बूथ सम्मेलन में अखिलेश के जिन्ना वाले बयान पर कहा कि कब्र से जिन्ना को निकाला जा रहा है। जिन्ना पाकिस्तान में चलेंगे, यहां नहीं। अखिलेश यादव ने इस पर पलटवार करते हुए कलाम का जिक्र किया।हरदोई में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का नाम लेते हुए राजनाथ सिंह की बात का जवाब दिया। अखिलेश ने कहा कि हमसे कलाम साहब ने कहा था कि बिजली घर बनाओ, हमने बनाया। कलाम साहब ने इसका उद्घाटन किया था।

हमारी सरकार थी तो देश के राष्ट्रपति अब्दुल कलाम हमसे मिले थे, उन्होंने कहा था ऐसी व्यवस्था लागू करना चाहते हैं कि गांव के घरों में बिजली पहुंच जाए और बिल न देना पड़े। हमने उनकी पूरी बात सुनी। हमने उनसे कहा था कि हम बना देंगे कारखाने को। शर्त भी रखी थी कि आप आकर उद्घाटन करोगे तो हम जल्दी बनवा देंगे। कन्नौज के एक गांव में हमने बिजली का प्लांट लगवाया था। तीन महीने में पूरा कराया था। कलाम साहब ने इसका उद्घाटन किया था। गांव में फ्री बिजली मिलती थी। बिल नहीं आता था।

Related Articles

Back to top button