Breaking
दिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरसत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसलदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंकास्मृति मंधना के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदाHarry Potter HBO Series का नया टीज़र लांच! जानें नई कास्ट और डिटेल्सGSLV-F17 मिशन सफल, ISRO चीफ बोले- इस साल 6 और मिशन होंगे लॉन्च
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

सत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

दिल्ली।दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके के पास एक इमारत गिर गई है। इमारत गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आशंका है कि कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

फिलहाल बचाव दल मलबे को हटाकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इमारत के अंदर कोई व्यक्ति फंसा है या नहीं। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सत्य निकेतन के पास इमारत गिरने की घटना सामने आई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। फिलहाल घटना में कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फायर विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।फिलहाल हादसे की वजह और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे-जैसे रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ेगा, घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button