Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsस्पोर्ट्स

भारत न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैच अंतिम चरण में, पिच भी अब हुई गेंदबाजी के लिए मुफीद।

नई दिल्ली : ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच रोमांच के अंतिम दौर में पहुंच गया है। भारतीय टीम को जीत के लिए नौ विकेट चाहिए। चार दिन के खेल के बाद पिच भी अब गेंदबाजी के लिए मुफीद मानी जा रही है।

टर्न और असामान्य उछाल को पढ़ पाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा। वहीं भारतीय टीम के स्पिनर्स अक्षर पटेल, आर. अश्विन और रविंद्र जडेजा भी लय में हैं।

ऐसे में मेजबान टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। अक्षर पटेल ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। अश्विन ने तीन और जडेजा ने एक विकेट झटका था। दूसरी पारी में आर अश्विन ने गेंदबाजी की कमान संभालते ही न्यूजीलैंड को विल यंग को पवेलियन भेज दिया। ऐसे में माना जा रहा कि पांचवां दिन भी स्पिनर्स गेंदबाजों के नाम रहेगा।

डीआरएस लेते तो बच जाता विकेट
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में पहला विकेट विल यंग का गिरा। आर अश्विन ने एलबीडब्ल्यू की अपील की और फील्ड अंपायर ने आउट दे दिया। विल यंग कुछ समय तक क्रीज पर खड़े रहे लेकिन डीआरएस की अपील नहीं की। टीवी रिप्ले में दिखाया गया कि अश्विन की गेंद विकेट से दूर जा रही थी। ऐसे में डीआरएस न लेना भारी पड़ गया। पहली पारी में विल यंग ने शानदार 89 रन बनाए थे।

विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकार्ड अब ब्लंडेल के नाम
ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को एक और रिकार्ड बना। न्यूजीलैंड के विकेट कीपर एक मैच में छह कैच पकड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 1983 में वेस्टइंडीज के पीजेएल डूजॉन ने पांच कैच विकेट के पीछे पकड़े थे।

Related Articles

Back to top button