Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पटखनी देकर जीता ये बड़ा खिताब

नई दिल्ली।  दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन का खिताब जीत लिया. उन्होंने फाइनल में चीन की वांग झी यी को हराया. पूरे मैच पर सिंधु ने अपनी पकड़ बनाए रखी. उनकी सर्विस लाजवाब थी. तीन सेट तक चले मुकाबले में पीवी सिंधु ने कमाल का खेल दिखाया. वह चीनी खिलाड़ी के ऊपर हावी रहीं.

पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन का खिताब जीत लिया है. हैदराबाद की 27 साल की पीवी सिंधु ने इस साल एशियाई चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था. उन्होंने चीनी खिलाड़ी वांग झी यी पर 21-9 11-21 21-15 से जीत दर्ज की. पीवी सिंधु का ये पहला सिंगापुर ओपन का खिताब है.

दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता सिंधु 28 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने इस साल सैयद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन में दो सुपर 300 खिताब अपने नाम किए हैं. सिंगापुर ओपन उनका इस साल का तीसरा खिताब है.

पीवी सिंधु को वांग झी यी को हराना इतना आसान नहीं रहा. तीन सेट तक चले मैच में पीवी सिंधु ने जीत के साथ आगाज किया, लेकिन इसके बाद उन्हें दूसरे सेट में 11-21 से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, तीसरे सेट में पीवी सिंधु का अनुभव उनके काम आया और तीसरा सेट सिंधु ने 21-15 से जीत लिया.

सिंधु ने महत्वपूर्ण लम्हों पर धैर्य को बरकरार रखते हुए कड़े मुकाबले में एशियाई चैंपियनशिप की मौजूदा चैंपियन चीन की वांग झी यी को पटखनी दी. इस खिताबी जीत से सिंधु का आत्मविश्वास बढ़ेगा. सिंधु बड़े मैचों की खिलाड़ी हैं.

Related Articles

Back to top button