Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
Breaking NewsMain slideउत्तर प्रदेशराज्य

योगी मंत्रिमंडल में विस्तार, 6 नए चेहरे लेंगे शपथ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चा अब तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कल यानी की 10 मई को कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 6 नए विधायकों को उत्तर प्रदेश में मंत्री बनाया जाएगा। इन नाम में सपा की बागी विधायक पूजा पाल और मनोज पांडे का भी नाम शामिल है।

इसके अलावा कृष्णा पासवान भूपेंद्र चौधरी अशोक कटारिया और रोमी साहनी को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वर्तमान में देखी तो उत्तर प्रदेश में कुल 54 मंत्री हैं जबकि नियमों के अनुसार यह संख्या 60 तक हो सकती है। फिलहाल अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए खाली 6 जगह को भरने की कोशिश हो रही है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी और उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाया।

कोलकाता में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बंगाल की पहली भाजपा सरकार का आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर आदित्यनाथ भी मौजूद थे। आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारी को मंच पर भगवा अंगवस्त्र भी पहनाया। आदित्यनाथ ने मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, क्षुदीराम टुडू, निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारी ने एक जनसभा में आदित्यनाथ को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका बंगाल की धरती पर स्वागत किया था।

Related Articles

Back to top button