Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तराखंडराज्य

युवाओ के लिए उत्तराखंड में सुनहरा मौका

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास वर्तमान में करीब 3500 पदों पर भर्ती परीक्षा के प्रस्ताव मिल चुके हैं। जिनमें 894 वन आरक्षी, 164 चालक, 230 उद्यान विभाग के पद हैं। इसके अलावा पटवारी व लेखपाल के 525 पदों के लिए पहलेही एक लाख, 43 हजार, 834 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर लिए है। सहायक अध्यापक के 1432 पदों पर परीक्षा हो चुकी है।

अक्टूबर तक रिजल्ट आने की उम्मीद है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली ही केबिनेट बैठक में आने वाले समय में 22 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की है। उसी के तहत अभी तक करीब 3500 पदों पर भर्ती परीक्षा हो चुकी है। आने वाले दो माह में पांच विभागों की करीब 3000 रिक्तियों की भी भर्ती परीक्षा होगी। इसके बाद सितंबर अक्टूबर में भी करीब चार हजार पदों के अधियाचन मिलने की उम्मीद है। आयोग आनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यमों से परीक्षा आयोजित करवा रहा है। सभी परीक्षाओं के आवेदन आनलाइन माध्यम से ही भरे जा रहे है।

प्रदेशभर के युवक-युवतियों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। आयोग की वैबसाइट www.sssc.uk.in पर कोई भी अभ्यर्थी सेवा शर्त परी कर आवेदन पत्र भर सकता है। आयोग के सचिव ने कहा कि शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी तो आसानी से आवेदन कर सकते हैं उनके पास साइबर कैफे व इंटेननेट की सुविधा 24 घंटे होती हैं लेकिन दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के युवाओं को आनलाइन फार्म भरने में दिक्कतें आती हैं। इसके समाधान के लिए सरकार ने सन्धि सामुदायिक केंद्र पर आनलाइन भर्ती परीक्षा फार्म भरने की सुविधा दी है। भर्ती परीक्षा फार्म भरने से पहले ओटीआर भरना अति आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button