Breaking
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोट
Breaking Newsराजस्थानराष्ट्रीय

रात 2:26 मिनट पर डोली धरती, भूकंप की तीव्रता 4.6 बताई जा रही,

जोधपुर : संभाग के सिरोही जिले में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन तड़के 3:30 बजे के आसपास आए भूकंप के हल्के झटकों से एक बार जनजीवन में हलचल तेज हो गई और लोग अपने घरों से बाहर निकले।  देर रात जालोर में 4.6 तीव्रता वाला भूकंप आया. फिलहाल इसके केंद्र का पता लगाया जा रहा है. भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक देर रात 2 बजकर 26 मिनट पर आए भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के आबूरोड, स्वरुपगंज, पिण्डवाड़ा, सिरोही, माउंट आबू सहित कई जगह लोगों ने यह झटके महसूस किए। हालांकि अधिकतर लोग उस समय सो रहे थे जब भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप के झटके आने की जानकारी साझा की। वही आधिकारिक तौर पर अभी तक भूकंप के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। इधर अरब सागर की गाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिमी विक्षोभ भी राजस्थान पर प्रभावी नजर आ रहा है। इस कारण समूचे राजस्थान सहित पश्चिमी राजस्थान के भूख भाग में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है और पारे में भी गिरावट देखी गई है। कम दबाव क्षेत्र के कारण पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर प्रभावी रहने वाला है जिसका असर राजस्थान पर भी पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button