Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण विराट कोहली हुए अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाजी के सुपरस्टार और पूर्व कप्तान विराट कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव (Hamstring Strain) के कारण सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक विश्वसनीय सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “कोहली हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।” दोनों देशों के बीच तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 13 जून को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर शुरू होने वाली है।

अपनी शानदार फिटनेस के लिए मशहूर 37 वर्षीय कोहली ने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता था। कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में नाबाद अर्धशतक लगाया था। कोहली के बाहर हो जाने से आगामी वनडे श्रृंखला की चमक भी फीकी पड़ गई है।

भारत का यह पूर्व कप्तान अब केवल वनडे प्रारूप में ही खेलता है लेकिन अब भी वह दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अब यह देखना बाकी है कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। वह भी कोहली की तरह अब केवल वनडे प्रारूप में ही भारत की तरफ से खेलते हैं। आईपीएल के दौरान रोहित की हैमस्ट्रिंग में भी खिंचाव आ गया था और उन्हें कुछ मैच से बाहर रहना पड़ा था। उन्हें फिटनेस के आधार पर ही टीम में शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button