Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Main slide

जाने अपने शरीर में जिंक की कमी के लक्षण

Zinc Rich Food: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज़िंक (Zinc) जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. ज़िंक इम्यूनिटी मजबूत (Strong Immunity) बनाने में भी मदद करता है. ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कंट्रोल करने से लेकर हार्ट (Heart), स्किन (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी ज़िंक काफी जरूरी है. घाव भरने और डीएनए (DNA) बनाने में भी जिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. हमारे शरीर में अपने आप से ज़िंक नहीं बनता लेकिन आप डाइट (Foods For Zinc) से ज़िंक की कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं. जानते हैं शरीर में ज़िंक की कमी होने पर क्या लक्षण (Zinc Deficiency) नज़र आते हैं और आप किन चीजों से ज़िंक की कमी को पूरा कर सकते हैं.जिंक की कमी के लक्षण (Zinc Deficiency Symptoms)

 

 

1- आपका वजन कम होना

2- स्वाद और गंध कम पता चलना

3- मानसिक स्वास्थ्य पर असर

4- ज्यादा कमजोरी महसूस होना

5- बालों का झड़ना

6- जख्म का देरी से भरना

7- बार-बार दस्त होना

8- भूख में कमी आनाज़िंक की कमी पूरी करने के प्राकृतिक स्रोत (Natural Food Source Of Zinc)

 

 

1- अंडे की जर्दी- अंडे की जर्दी में आपको भरपूर ज़िंक मिलेगा. कई लोग अंडे का पीला हिस्सा नहीं खाते लेकिन ज़िंक की कमी को पूरा करने के लिए आपको ये खाना चाहिए. अंडे के पीले हिस्से में ज़िंक, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, विटमिन बी12, थाइमिन, विटमिन बी6, फोलेट और पैंथोनिक एसिड पाया जाता है.

 

 

2- मूंगफली- जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप मूंगफली भी खा सकते हैं. मूंगफली में आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर भी होता है.

 

 

3- तिल- जिंक की कमी को पूरा करने के लिए तिल का इस्तेमाल करें. तिल में ज़िंक, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और बी कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व होते हैं. इसमें फोलिक एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है.

 

 

4- लहसुन- ज़िंक लहसुन में भी पाया जाता है. ज़िंक की कमी होने पर आपको रोज लहसुन की एक कली खाएं, इससे शरीर में विटामिन ए, बी और सी, आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पहुंचते हैं.

 

 

5- मशरूम- ज़िंक की कमी होने पर डाइट में मशरूम शामिल करें. मशरूम में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कई जरूरी प्रोटीन पाए जाते हैं.

Related Articles

Back to top button