Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: लंदन जाता प्लेन उड़ते ही हॉस्टल पर जा गिरा, 242 की मौत

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। गुजरात से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। इसका खौफनाक वीडियो भी सामने आया। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक विमान आसमान में ऊंचाई लेने की कोशिश कर रहा है। लेकिन धीरे धीरे वो जमीन की तरफ चला जाता है। फिर वो जमीन से टकराता है और सबकुछ आग के शोले में तब्दील हो जाता है। लेकिन आपको पता है कि जिस बिल्डिंग से ये विमान टकराया। उस बिल्डिंग का क्या हाल है? दरअसल, बताया ये जा रहा है कि लंदन के लिए जो एयर इंडिया का विमान उड़ान भरा था वो डॉक्टर्स हॉस्टल पर जाकर क्रैश हो गया। जिसके बाद इस बिल्डिंग की तस्वीरें भी सामने आई। पूरी बिल्डिंग एक तरह से जल चुकी है। तस्वीरों में आपको साफ तौर पर दिखाई देगा कि बिल्डिंग के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका है और काले रंग में तब्दील हो चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान डॉक्टर हॉस्टल से आकर टकरा गया। एयरपोर्ट के पास बीजे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल के ऊपर क्रैश होने से इमारत में भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त इमारत में मौजूद कई लोग भी इससे हताहत हुए हैं। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि विमान का पिछला हिस्सा (टेल) मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स हॉस्टल के ऊपर फंसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button