Breaking
HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंद
स्पोर्ट्स

एफआईएच महिला राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2019-20 अवॉर्ड के लिए नामित हुई शर्मिला

नई दिल्ली। एफआईएच महिला राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2019-20 अवॉर्ड के लिए नामित हुई शर्मिला। भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी शर्मिला देवी ने कहा है कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने से टीम की खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। शर्मिला टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल में पहुंच इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं। शर्मिला ने पूल स्टेज के मैच में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ गोल भी किया था।

ओलंपिक में अपने शानदार प्रयास की बदौलत उन्हें एफआईएच महिला राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2019-20 अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

शर्मिला ने कहा, हम लोग पदक जीतने के बेहद करीब थे लेकिन ऐसा नहीं कर सके। यह हमारे लिए दिल तोड़ने वाला था। हालांकि, आने वाले दिनों में हम टूर्नामेंट से सीखने के बारे में ध्यान केंद्रित करेंगे। विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है।

एएफआईएच अवॉर्ड के लिए नामित होने को लेकर उन्होंने कहा, महिला राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर 2019-20 के लिए नामित होना सम्मान की बात है। जब आपके प्रयास और प्रदर्शन को सम्मानित किया जाता है तो यह काफी सुखद होता है।

Related Articles

Back to top button