Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
Main slide

हरियाणा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में सुनाई कड़ी सजा

हरियाणा: दो नाबालिग लड़कियों से हरकत करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई जाए.बाद में एक महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और अब हिसार कोर्ट ने उस दुकानदार को 10 साल की सजा सुना दी है. वहीं मोटा जुर्माना भी ठोका गया है जो अगर समय रहते नहीं दिया गया तो 6 महीने की अतिरिक्त सजा दे दी जाएगी.

 

छेड़छाड़ का आरोपी, 10 साल की सजा

 

केस की बात करें तो एक महिला ने चार अप्रैल 2019 को दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में बताया गया था कि दुकानदार ने उसकी पोती के साथ अश्लील हरकत की थी. जब उसकी पोती दुकान पर गुड लेने गई थी, तब दुकानदार ने छेड़ने का प्रयास किया था. नाबालिग लड़की ने पूरी घटना की सूचना घर पर बताई थी. बाद में ये भी जानकारी मिली उस महिला के देवर की भी एक नाबालिग लड़की संग उस दुकानदार ने ऐसी ही हरकत की थी. ऐसे में अपराध का एक पुराना रिकॉर्ड था जिस वजह से पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए उस दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया था. अब करीब दो साल बाद हिसार कोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया है.

 

जुर्माना भी ठोका गया

 

हिसार की अदालत ने दो नाबालिगों से छेड़छाड़ करने के मामले में दुकानदार को 10 साल कैद की सजा सुनाई है. ये भी कहा गया है कि अगर जुर्माना समय रहते नहीं अदा किया गया तो 6 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. इस फैसले पर पीड़ित के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, पुलिस ने भी अभी कोई बयान जारी नहीं किया है.

Related Articles

Back to top button