Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
अंतर्राष्ट्रीय

सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज, और सैनिकों की तैनाती की रूस ने बेलारूस में यूक्रेन बॉर्डर पर

नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन बॉर्डर के पास दक्षिणी बेलारूस में 100 से अधिक सैन्य वाहनों की तैनाती कर दी है। इसके साथ ही दर्जनों सैन्य तंबू भी गाड़ दिए हैं। मैक्सर की सैटेलाइट तस्वीरों से यह साफ हुआ है। यह रिपोर्ट न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दी है।

मैक्सर ने सैटेलाइट तस्वीरों को साझा करते हुए कहा है कि तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि कि यूक्रेन के साथ बॉर्डर के करीब पश्चिमी रूस में एक सैन्य गैरीसन में एक नया फील्ड हॉस्पिटल भी बनाया गया है। मैक्सर के मुताबिक भारी उपकरण ट्रांसपोर्टर, जो टैंकों, तोपखाने और अन्य भारी उपकरणों को चलाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, पश्चिमी रूस में यूक्रेन की सीमा के साथ-साथ सैनिकों की कई नई तैनाती के पास देखे गए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की संभावनाओं और दुनियाभर के देशों की ओर से बातचीत के दबाव के बीच अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह बात करने के लिए तैयार हैं लेकिन वह रूसी हितों को नजरअंदाज नहीं करेंगे। पुतिन ने कहा है कि हमारा देश हमेशा बातचीत के लिए तैयार है जिससे कि कोई हल निकल सके।

व्लादिमीर पुतिन द्वारा पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुहांस्क को आजाद देश की मान्यता दिए जाने के बाद यूक्रेन भड़का हुआ है। यूक्रेन ने कहा है कि वह कभी भी डोनेत्स्क और लुहांस्क को आजाद देश की मान्यता नहीं देगा। यूक्रेन ने कहा है कि सिर्फ यूक्रेन ही नहीं दुनिया का कोई भी देश इसे मान्यता नहीं देगा।

Related Articles

Back to top button