Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
राष्ट्रीय

इन्होंने कश्मीरी पंडितों पर अन्याय किया और आज फिल्म टैक्स फ्री की बात कर रहे- केजरीवाल

नई दिल्ली। कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर एक बार फिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उस वक्त देश में भाजपा समर्थित सरकार थी और जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू था, ऐसे में साफ हो जाता है कि कश्मीरी पंडितों पर अन्याय के लिए भाजपा जिम्मेदार है और इस घटना के 32 साल बाद भाजपा इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कहती है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। एनडीटीवी से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज ये लोग द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की बात करते हैं लेकिन उस वक्त जो हुआ था उसके लिए भाजपा सरकार ही जिम्मेदार थी, उस घटना के बाद 32 सालों में 15 साल भाजपा ने केंद्र पर राज किया है लेकिन अभी तक कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास को लेकर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। साफ जाहिर होता है कि कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के लिए भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है।

टीवी इंटरव्यू में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि उस वक्त देश में भाजपा समर्थित सरकार थी और जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन था, राज्यपाल भाजपा से ताल्लुक रखते थे। इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर में भी भाजपा ने गठबंधन में सरकार चलाई है। अगर भाजपा को सच में कश्मीरी पंडितों की चिंता थी तो इतना वक्त बीत जाने के बाद भी उन लोगों का पुनर्वास क्यों नहीं किया गया।

केजरीवाल ने आगे कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री न करने के आरोप में भाजपा समर्थित लोगों ने मेरे घर पर हमला बोला। वे लोग पीछे के रास्ते आए और तोड़फोड़ की। उस वक्त मैं घर पर मौजूद नहीं था। मेरे माता -पिता ही घर पर थे। वे बुजुर्ग हैं और असमर्थ हैं। उस घटना के बाद वो काफी डर गए थे।

केजरीवाल ने कहा कि जब देश के लिए उन्होंने अन्ना हजारे के साथ आंदोलन किया था तो उस वक्त वो 15 दिनों तक भूखे रहे। डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि अगर ज्यादा दिन भूखा रहा तो नहीं जी पाऊंगा, क्योंकि मैं मधुमेह रोगी हूं। लेकिन मैं मौत से नहीं डरता। लोगों के लिए हमेशा लड़ता हूं और आगे भी लडूंगा।

Related Articles

Back to top button