Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
मनोरंजन

मिरांडा केर ने अपने पूर्व अभिनेता पति ऑरलैंडो के बारे में कही ये बात…

लॉस एंजिल्स। मिरांडा केर ने अपने पूर्व अभिनेता पति ऑरलैंडो ब्लूम और उनके साथी कैटी पेरी के बारे में बात की है। मॉडल का कहना है कि वह आभारी है कि दोनों ने एक दूसरे को पा लिया है। केर ‘द ड्रयू बैरीमोर शो’ पर बोल रही थी। शो भारत में जी कैफे पर प्रसारित होता है।

अभिनेत्री और मेजबान ड्रू बैरीमोर ने कहा कि मेरे चरित्र में जो कुछ है वह महिलाओं के लिए मेरा प्यार है और जब आपने कैटी पेरी के बारे में बात की तो मैं चकित रह गई।

केर ने कहा कि मैं कैटी से प्यार करती हूं और मुझे खुशी है, उसे कोई ऐसा मिल गया है जो उसके दिल को इतना खुश रखता है। मैं बहुत आभारी हूं कि ऑरलैंडो और कैटी ने एक दूसरे को पा लिया है।

मॉडल का कहना है कि वह भी आभारी महसूस करती है कि उसने अपने पति को पाया और वे सभी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

“विशेष अवसरों पर जब हमें एक साथ रहना होता है तो यह हमारे पूरे परिवार के लिए सबसे अच्छा होता है। मुझे लगता है कि दिन के अंत में यह सबसे महत्वपूर्ण बात होती है कि सब कुछ ठीक से हो जाए।”

केर ने 2007 के अंत में ब्लूम को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने जून 2010 में अपनी सगाई की घोषणा की, और अगले महीने शादी करली थी। उन्होंने जनवरी 2011 में अपने बेटे फ्लिन क्रिस्टोफर ब्लैंचर्ड कोपलैंड ब्लूम को जन्म दिया था।

2013 में दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था।

Related Articles

Back to top button