Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
उत्तर प्रदेश

तिगरी गंगा मेले मे श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए, किया गया रूट डायवर्जन।

लखनऊ: लखनऊ के तिगरी गंगा मेले की धूम फिर मच गई है, गंगा मेले के चलते भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है, 14 नंवबर को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा. देर शाम देवोत्थान के बाद तिहरी गंगा मेले की ओर से श्रद्धालुओं का सैलाब आना शुरू हो जाएगा.

पुलिस विभाग ने अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है. बड़े वाहनों के साथ-साथ जरूरत पड़ी तो छोटे वाहनों का भी रास्ता बदल दिया जाएगा.

बड़े वाहनों के बदले जाएंगे रास्ते
तिगरी गंगा मेले पर नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए रूट डायवर्जन (route diversion) किया गया है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो सके. 14 नंवबर यानी रविवार की शाम से बड़े वाहनों का संचालन रूट डायवर्ट होने के कारण थोड़ा प्रभावित रहेगा.
लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ती है भीड़
तिगरी गंगा किनारे लंबे समय से लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन जिला पंचायत कराती है. दिवाली के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे तिगरी में राजकीय मेला का आयोजन होता है, जिसमें 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. यहां लोग हर साल (2020 को छोड़ कर) गंगा में नहा कर पुण्य कमाते हैं. पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण मेला नहीं लगाया था, लेकिन इसबार मेले को आयोजित करने की अनुमति जिला प्रशाशन ने 31 अक्टूबर को दे दी थी. साल 2017 में इस मेले को राजकीय मेला घोषित किया गया था
20 नवंबर तक रहेगा रूट डायर्वट
रूट डायवर्जन पर प्रभारी निरीक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि रविवार को शाम 5 बजे से 20 नवंबर शाम 6 बजे तक ये नियम लागू रहेगा. बड़े वाहनों के साथ अगर जरूरत पड़ी तो छोटी गाड़ियों का भी रास्ता बदल दिया जाएगा. इसके लिए हाईवे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है.

जानें कहां-कहां होंगे रूट डायर्वट
1. मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन कांठ, स्योहारा, धामपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर से दिल्ली की ओर रवाना हो सकेंगे.
2. गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाली बड़ी गाड़ियों को हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा.
3. संभल से दिल्ली जाने वाले वाहनों को बहजोई, बबराला, ननौरा, डिबाई, बुलंदशह होते हुए दिल्ली जाना होगा.
4. बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों को मंडी धनौरा बार्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर रोक दिया जाएगा. साथ ही वाहनों को वापस करते हुए 5. बिजनौर बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ भेजा जाएगा.
6. रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा.
7. अमरोहा से दिल्ली जाने वाले गाड़ियों को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ मवाना, गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ रवाना किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button