Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
मध्यप्रदेश

कुछ ही देर मे होगा खुलासा ,MP उपचुनाव के नतीजे आएंगे आज।

भोपाल. मध्य प्रदेश का उपचुनाव का कच्चा चिटठा कुछ ही देर मे होगा सामने, कौन जीता और कौन हारा इसका फैसला आज होगा. 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना 8 बजे से शुरू होगी. कुछ ही देर में तस्वीर साफ हो जाएगी.
खंडवा, रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट चारों सीट खाली होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों आश्वस्त थीं कि जीत उनकी होगी. ये सीटें सांसद और विधायकों के निधन से खाली हुई थीं. बता दें, कोई भी पार्टी कोरोना के कारण विजय जुलूस निकाल पाएगी. इन उपचुनावों में हुए मतदान की मतगणना के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त हैं.

ईवीएम में डाले गए मतों की गणना के अतिरिक्त रैंडम आधार पर प्रत्येक विधान सभा के 5-5 मतदान केंद्रों के वीवीपैट पर्ची की गणना की जाएगी. जिलों में मीडिया कक्षों में प्रत्येक राउंडवार परिणाम की जानकारी दी जाएगी. विधानसभा के लिए मतों की गणना 22 से लेकर 32 राउंड तक होगी. हर जगह मतगणना के लिए दो हॉल तय किए गए हैं. इसमें 7-7 टेबल लगाई गई हैं. पोस्टल बैलेट की गणना निवाड़ी, सतना, अलीराजपुर और खंडवा में अलग अलग होगी. जबकि सामान्य मतगणना के लिए पृथ्वीपुर में 22 राउंड, रैगांव में 23 और जोबट में 30 राउंड की मतगणना होगी. जबकि खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए बागली में 26, मांधाता में 22, खंडवा में 28, पंधाना में 28, नेपानगर में 27, बुरहानपुर में 32, भीकनगांव में 25, बड़वाह में 24 राउंड की गणना होगी.
खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद यह लोकसभा सीट खाली हुई. भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल और कांग्रेस के राजनारायण सिंह पूरनी के बीच मुकाबला. पृथ्वीपुर से कांग्रेंस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह राठौर के निधन से सीट खाली हुई. भाजपा के शिशुपाल यादव और कांग्रेस के नितेंद्र सिंह राठौर में मुकाबला हुआ. जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन से सीट खाली हुई. बीजेपी की सुलोचना रावत और कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल के बीच मुकाबला. रैगांव से बीजेपी विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया. बीजेपी की प्रतिमा बागरी और कांग्रेस की कल्पना वर्मा के बीच मुकाबला.
मतगणना के लिए 340 से ज्यादा कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है. प्रत्येक हॉल में अतिरिक्त सहायक मतगणना अधिकारी भी होंगे. पोस्टल बैलेट की काउंटिंग के लिए केंद्रीय कर्मी नियुक्त किए गए हैं. पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय पीजी कॉलेज निवाड़ी में होगी. रैगांव की मतगणना उत्कृष्ट माध्यमिक स्कूल सतना और जोबट की गणना सरकारी पीजी कॉलेज अलीराजपुर में होगी. जबकि खंडवा लोकसभा क्षेत्र में बागली विधानसभा क्षेत्र की गणना नारायण विद्यामंदिर देवास, मांधाता और खंडवा क्षेत्र की मतगणना शासकीय मॉडल कॉलेज नाहल्दा खंडवा, नेपा नगर और बुरहानपुर की गणना पॉलिटेक्निक कॉलेज बुरहानपुर और भीकनगांव और बड़वाह की मतगणना शासकीय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज खरगोन में होगी

Related Articles

Back to top button