Breaking
‘अर्नब’ चक्रवात का दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में खतरा; कैसा रहेगा मौसम?RSS नेता इंद्रेश कुमार का राहुल गाँधी के बयान पर पलटवार, कहा- देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस जिम्मेदार84 कोसीय यात्रा का प्रथम चरण 24 से 29 अक्टूबर तक, अवध क्षेत्र के यात्रा प्रभारी MLC पवन सिंह चौहानभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर मार्को रूबियो ने दिया बड़ा अपडेटविजयादशमी के अवसर पर PM मोदी बोले- आज भारत का कोना-कोना राममयफ्रांस में हिंसा के बाद पेरिस समेत 5 शहरों में रात का कर्फ्यूराजनाथ: आतंकवाद पर नहीं चलेगा कोई दोहरा मापदंडAsian Para Games: मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, हमवतन अवनि को पछाड़कर बनाया रिकॉर्डइंडियन एयर एम्बुलेंस को ढाका में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, महिला मरीज की मौत2017 के बाद UP में अपराध पर जीरो टॉलरेंस, 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं- योगी
उत्तर प्रदेश

UP Chunav में मुस्लिमों ने की यह बड़ी भूल, बताईं बीजेपी को हराने का फर्मूला- मायावती

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती एक्टिव मोड में आ गई है. मायवाती समाजवादी पार्टी और भाजपा पर लगातार हमला कर रही हैं. مواقع لربح المال   मंगलवार को भी बसपा सुप्रीमो ट्वीट कर सपा और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है. الكرابس मायावती ने कहा कि इन पार्टियों ने विधानसभा चुनाव में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके आतंक और डर का माहौल बनाया. الروليت الامريكي

मायावती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा ”  उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की अन्दरूनी मिलीभगत जग-जाहिर रही है कि इन्होंने विधानसभा आमचुनाव को भी हिन्दू-मुस्लिम कराकर यहां भय व आतंक का माहौल बनाया, जिससे खासकर मुस्लिम समाज गुमराह हुआ व सपा को एकतरफा वोट देने की भारी भूल की, जिसको सुधार कर ही भाजपा को यहां हराना संभव.”

वहीं,बीते सोमवार को मायवाती ने सेना भर्ती पर लगी रोक पर लिखा- “कोरोना के कारण सेना में भर्ती रैलियों के आयोजन पर पिछले दो साल से लगी हुई रोक अभी आगे लगातार जारी रहेगी. संसद में दी गई यह जानकारी निश्चय ही देश के नौजवानों, बेरोजगार परिवारों व खासकर सेना में भर्ती का जज़्बा रखने वाले परिश्रमी युवाओं के लिए अच्छी ख़बर नहीं है.”

“मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसको लेकर सैन्य अफसर भी चिन्तित हैं, क्योंकि उनके अनुसार इस आर्मी रिक्रूटमेन्ट रैलियों पर अनवरत पाबन्दी का बुरा प्रभाव सेना की तैयारियों पर नीचे तक पड़ेगा अब जबकि कोरोना के हालात नार्मल हैं, केन्द्र सरकार दोनों पहलुओं पर यथासमय पुनर्विचार करे”.

Related Articles

Back to top button